फैशन

दिव्यांका त्रिपाठी के ये खूबसूरत फेस्टिव आउटफिट्स आपको भी बना देंगे दीवाना

Supriya Srivastava  |  Sep 25, 2018
दिव्यांका त्रिपाठी के ये खूबसूरत फेस्टिव आउटफिट्स आपको भी बना देंगे दीवाना

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्हें अपने फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। तभी तो वो टीवी की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके इंस्ट्राग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या साढ़े 8 करोड़ से भी ज्यादा है। दिव्यांका त्रिपाठी को वेस्टर्न कपड़ों में कम ही देखा जाता है। अक्सर वो ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट्स में ही स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में बात जब उनके फेस्टिव लुक की हो तो कहने ही क्या। रक्षाबंधन हो या फिर गणपति उत्सव, दिव्यांका हर त्यौहार में सबसे अलग और सबसे खूबसूरत नजर आती हैं। आज हम आपको दिखा रहे हैं दिव्यांका के कुछ ऐसे आउटफिट्स जो उन्होंने त्योहारों के समय पहने और जिन्हें देखकर आपका भी मन उन्हें पहनने के लिए मचल उठेगा। तो चलिए शुरू करते हैं…

लखनवी- महाराष्ट्रियन फ्यूज़न

मुंबई में गणेश उत्सव की धूम हफ्तों तक रहती हैं। एक बार गणेश उत्सव खत्म भी हो जाए मगर सेलिब्रिटीज इस त्यौहार के हैंगओवर से जल्दी बाहर नहीं निकल पाते। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस साल गणेश उत्सव में तैयार होने और खूबसूरत आउटफिट्स पहनने का कोई मौका नहीं छोड़ा। मुंबई की फिल्म सिटी में गणेश उत्सव के दौरान दिव्यांका इस खूबसूरत लखनवी- महाराष्ट्रियन फ्यूज़न में नजर आईं। दिव्यांका का ये ऑउटफिट आकाशी डिजाइनर स्टूडियो ने डिजाइन किया था।

ग्रीन एंड ग्लैमर

हरा रंग आंखों को सबसे ज्यादा सुकून देता है। दिव्यांका ने भी इस बात का ख्याल रखते हुए गणेश महोत्सव में सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के कार्तिक के साथ शो होस्ट करने के दौरान इस खूबसूरत आउटफिट को पहना था। इस ऑउटफिट को डिजाइनर शरद राघव ने डिजाइन किया था। साथ ही इस लुक के लिए दिव्यांका का मेकअप और हेयर स्टाइल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मनोज सोनी ने किया था। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के कई खूबसूरत लुक्स के पीछे मेकअप आर्टिस्ट मनोज सोनी का हाथ ही होता है।     

यलो है गणपति जी का फेवरिट

बात जब दिव्यांका त्रिपाठी की हो तो भला एकता कपूर का नाम कैसे न आए। हर साल गणेश चतुर्थी के दिन एकता कपूर भी अपने घर पर गणेश जी की स्थापना करती हैं। इस दौरान कई बड़े टीवी सेलिब्रिटीज एकता कपूर के घर बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। उन्हीं में से एक थीं दिव्यांका त्रिपाठी भी। यलो कलर का खूबसूरत लॉन्ग सूट पहनकर दिव्यांका एकता कपूर के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। दिव्यांका त्रिपाठी के लिए इस ड्रेस को कल्कि फैशन ने डिजाइन किया था।

रक्षाबंधन में भी दिखा जलवा

राखी के त्यौहार पर हर बहन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। यही वजह है कि इस खास मौके के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने खूबसूरत गोल्डन लहंगा चोली को चुना। फर के डिजाइन वाली ये लहंगा चोली इतनी शानदार थी कि किसी का भी दिल इसपर आ सकता है।

सुहागिल पूजा में भी लगीं बेस्ट

यूं तो सुहागिल पूजा को किसी त्यौहार में नहीं गिना जाता। मगर जब परिवार की सारी औरतें एक साथ मिलकर अपने सुहाग के लिए इस पूजा को करती हैं तो इसकी रौनक किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं होती। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस बात का ध्यान रखते हुए भोपाल में अपने घर पर सुहागिल पूजा के दौरान ये पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।   

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

वीडियोः दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मां के साथ लिया एशिया की सबसे लंबी ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा

दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर उर्मिला तक देखिए कैसा होगा स्टार प्लस गणेश उत्सव में सितारों का लुक

सेलिब्रिटीज़ के बीच बढ़ रहा ‘नो मेकअप सेल्फी’ का क्रेज़, बिना मेकअप दिखती हैं कुछ ऐसी

Read More From फैशन