वेडिंग

फिल्मों की तरह मेहंदी की रस्म में भी देखें दीपिका पादुकोण का रॉयल अंदाज़

Deepali Porwal  |  Nov 20, 2018
फिल्मों की तरह मेहंदी की रस्म में भी देखें दीपिका पादुकोण का रॉयल अंदाज़

फैन्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेचैन थे। इटली में प्राइवेट वेडिंग करने के बाद रणवीर और दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शादी की पहली फोटोज़ शेयर की थीं। मगर अब लग रहा है कि तस्वीरों का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। अपने रिसेप्शन से पहले रणवीर और दीपिका ने शादी की रस्मों की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं, जो कि बेहद खूबसूरत हैं।

मेहंदी में दीपिका का अंदाज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की सभी रस्में इटली के लेक कोमो में संपन्न हुई थीं। दीपवीर (DeepVeer) की शादी में सिर्फ उनके करीबी ही शामिल हुए थे।

दीपवीर की शादी की सभी रस्में हैं बेहद खास

रणवीर और दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी मेहंदी (mehendi) की रस्म की झलक दिख रही है। मेहंदी की रस्म की इस फोटो में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने दोनों हाथों पर रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी रचाई थी। मेहंदी की रस्म में भी दीपिका अपनी फिल्मों की तरह ही रॉयल नज़र आ रही हैं।

रणवीर- दीपिका की फुल ऑन मस्ती

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की सभी रस्मों में काफी मस्ती की थी। इनकी शादी की पहली फोटो में भी इनकी खिलखिलाहट साफ नज़र आ रही थी।

शादी से पहले देखें संगीत का रॉयल जश्न

अब मेहंदी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें भी दीपिका और रणवीर काफी खुश, मस्त और बेफिक्र नज़र आ रहे हैं।

दीपवीर ने अपनी शादी की हर रस्म को कितना एंजॉय किया है, यह उनकी तस्वीरों से साफ झलक रहा है। रणवीर सिंह का रॉयल लुक भी देखने लायक है।

इन फोटोज़ को देखकर लग रहा है कि जैसे ये दोनों संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हों।

क्लिक- क्लिक .. कैप्चर्ड

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में गिने- चुने लोगों को ही इनवाइट किया था।

दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह के साथ ऐसी शरारत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने मेहंदी के एलबम से एक फोटो शेयर की है, जिसमें दीपवीर के साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में दीपिका के साथ उनकी मां उज्जला पादुकोण, बहन अनीषा पादुकोण, सास अंजू भवनानी, ननद रितिका भवनानी और रणवीर सिंह भी हैं।

इस फोटो में सभी के लुक्स और बैकग्राउंड किसी शाही फिल्म का हिस्सा लग रहे हैं।

दीपवीर से जुड़ी सभी ताज़ा अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Read More From वेडिंग