वेडिंग

दीपवीर की शादी से हुआ उत्तर-दक्षिण का मिलन, देखिए कोंकणी रस्मों की तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  Nov 20, 2018
दीपवीर की शादी से हुआ उत्तर-दक्षिण का मिलन, देखिए कोंकणी रस्मों की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगातार अपने फैंस को एक के बाद एक तस्वीरों के साथ सरप्राइज देते जा रहे हैं। एक साथ कभी दीपिका के इंस्टाग्राम अकाउंट से तो कभी रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। सोशल मीडिया और फैंस के बीच इनकी तस्वीरों की उत्सुकता इतनी बढ़ चुकी है कि तस्वीरें शेयर होने के कुछ ही मिनटों बाद इंटरनेट क्रैश होने लगा। कुछ देर बाद सब कुछ ठीक हो गया तो एक बार फिर इन तस्वीरों को देखने का सिलसिला चल पड़ा। बता दें कि दीपिका- रणवीर बीते 14 व 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति- रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए थे। 

कुछ इस तरह सिंधी रीति- रिवाजों से हुई दीपिका- रणवीर की शादी, देखिए तस्वीरें 

दरअसल, दीपिका एक कोंकणी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो वहीं रणवीर सिंह भवनानी का परिवार सिंधी समुदाय से है। इसी वजह से दोनों के परिवारों ने तय किया था कि ये शादी दोनों ही रिवाजों यानि कि कोंकणी व सिंधी रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न करवाई जाए।

देखिए दीपिका- रणवीर की कोंकणी रिवाजों से हुई शादी की खास तस्वीरें…

14 नवंबर को संपन्न हुई इस शादी में दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन अंदाज में सजी- धजी नजर आईं। इस मौके पर दीपिका ने रेड और गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जबकि उनका मेकअप बेहद ही सिंपल था। बात करें गहनों की तो वो दीपिका ने टिपिकल साउथ इंडियन स्टाइल की जूलरी पहनी थी।

रणवीर सिंह व्हाइट और गोल्डन धोती- कुर्ता पहने हुए नजर आये। जिसमें वो काफी जंच रहे थे।

#DeepVeer Wedding Pics : रणवीर- दीपिका ने शेयर की अपनी शादी की नई और बेहद खूबसूरत तस्वीरें

कोंकणी शादी में काले चने द्वारा दूल्हा व दुल्हन को उनके भावी जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण सीख दी जाती है। दरअसल, इस रस्म में दुल्हन को चक्की पर काला चना पीसना होता है। फिर दूल्हा भी प्रतीकात्मक तौर पर यही रस्म दोहराता है, जिसका मतलब होता है कि पत्नी के बीमार पड़ जाने पर पति को उसकी सहायता करनी चाहिए। तस्वीर में दीपिका रणवीर इसी रस्म को निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

कोंकणी शादी में दूल्हा दुल्हन व परिजन काले चने से बनी इडली खाते हैं, यहां दीपिका शायद वही इडली रणवीर को खिला रही हैं।

फिल्मों की तरह मेहंदी की रस्म में भी देखें दीपिका पादुकोण का रॉयल अंदाज़

इस बीच रणवीर और दीपिका ने तिलक की रस्म भी निभाई।

आपको बता दें कि इस रॉयल वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। दोनों तरफ के करीब 60 मेहमान इस शादी में शामिल हुए, जिनको मोबाइल साथ ले जाने पर सख्त पाबन्दी थी। यहां तक कि मीडिया को भी लगभग 100 मीटर दूर से तस्वीरें लेने की इजाज़त दी गई थी।

सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

अब 21 व 28 नवंबर को दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। 21 को बेंगलुरु में होने वाले रिसेप्शन में जहां दीपिका और रणवीर के सभी रिश्तेदार शामिल होंगे, वहीं 28 नवंबर को मंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी- बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इमेज सोर्सः Instagram- Ranveer Singh, Deepika Padukone 

Read More From वेडिंग