फैशन

दीपिका पादुकोण मिस-मैच्ड पंप्स के साथ वाइब्रेंट एथलेजर में आईं नजर, देखें Pics

Megha Sharma  |  Nov 8, 2021
दीपिका पादुकोण मिस-मैच्ड पंप्स के साथ वाइब्रेंट एथलेजर में आईं नजर, देखें Pics

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत ही मशहूर एक्ट्रेस हैं और कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में वह जब भी कुछ नया करती हैं तो वो चीज तुरंत ही ट्रेंड में आ जाती है। पद्मावत एक्ट्रेस एथलेजर की बहुत ही बड़ी फैन हैं और उनके ट्रैकसूट्स, स्वेटशर्ट्स, लेगिंग्स, स्पोर्ट्स ब्रा से लेकर एयरपोर्ट और ईवेंट लुक्स भी इसी से प्रेरित होते हैं। इसी बीच उन्होंने हमें एक नया एथलेजर लुक दिया है और इस बार यह वाइब्रेंट कलर में नजर आया। दीपिका ने अपने इस लुक को हील्स के साथ पेयर किया।

35 वर्षीय एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट शलीना नथानी ने उनकी इस तस्वीर को शेयर किया है और वह इस पिक में हॉट पिंक और रेड आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने अपने टी-शर्ट को अलटर्नेटिंग शेड्स के साथ मैचिंग जोगर्स के साथ मैच किया है। साथ ही उन्होंने कमर पर मैचिंग जैकेट बांध रखी है। स्लीव रोल्ड अप के साथ उनका यह लुक काफी चिक लग रहा था। दीपिका पादुकोण के इस आउटफिट का बेस्ट पार्ट उनकी हील्स हैं। डीवा ने अपने हील्स भी आउटफिट के साथ मिस मैच किए हैं। अपनी हील्स के साथ दीपिका ने इसे स्ट्रॉन्ग मिस मैच फैशन की तरह दर्शाया है। दरअसल, वह एक पैर में रेड और दूसरे में हॉट पिंक शेड के पंप्स पहने हुए थे।

बालों की बात करें तो उन्होंने स्लीक पोनीटेल, मिनिमल ग्लैम और फ्लॉलेस बेस, स्मोकी आई और ब्राउन लिप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूस करने वाली हैं। साथ ही उनके इस लुक को देखकर हमें लगता है कि वह ही इस तरह के लुक को बेहतर तरीके से पुलऑफ कर सकती हैं।

हमें तो एक्ट्रेस का यह ट्रेंडी आउटफिट बहुत ही अच्छा लगा। तो दीपिका के इस लुक के बारे में आपका क्या ख्याल है? 

POPxo Makeup Collection की राइज एंड शाइन फेस एंड आई किट के साथ पाएं क्विक मेकअप लुक।

Read More From फैशन