फैशन

दीपिका पादुकोण के मॉडलिंग के दिनों की इन 6 PICS को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Megha Sharma  |  Jun 22, 2023
दीपिका पादुकोण के मॉडलिंग के दिनों की इन 6 PICS को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

क्या आपको पता है एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले दीपिका पादुकोण अपनी किलर वॉक से रैंप्स को डोमीनेट कर रही थीं। दरअसल, एक्ट्रेस एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और उस वक्त मॉडलिंग की दुनिया में उनका बड़ा नाम था। इतना ही नहीं दीपिका ने मॉडलिंग के लिए अपने बेडमिंटन को करियर को भी छोड़ दिया था और हम सही में बेहद खुश हैं कि उन्होंने ऐसा किया। दीपिका रनवे पर सही में पूरी बॉस थीं और उनकी इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दीपिका के मॉडलिंग करियर की शुरुआत

दीपिका ने 2005 में लैक्मे फैशन वीक से अपना रनवे डेब्यू किया था और इसमें उन्होंने सुनीत वर्मा के लिए वॉक किया था।

बॉलीवुड जैस्मीन

दीपिका ने 2006 में सत्य पॉल के लिए रैं वॉक किया था और वह ब्लू आउटफिट में नजर आई थी। अपने आउटफिट के साथ उन्होंने कमर पर गोल्ड कमरबंध पहना हुआ था और अगर बॉलीवुड कभी दोबारा अलादीन बनाने का सोचे तो हमें पता है कि उन्हें जैस्मीन के लिए किसे कास्ट करना चाहिए।

साड़ी लुक

दीपिका ने एक बार एक बेहद यूनिक साड़ी में रैंप वॉक किया था और उन्होंने इसे बहुत ही एलिगेंटली कैरी किया था। दीपिका ने 2006 में डिजाइनर महीका मिरपुरी के लिए फ्लोरल साड़ी पहनी थी और इसका ब्लाउज काफी क्वर्की था।

बोहो बेब

दीपिका ने 2007 में बोहेमियन लुक एस किया था और ये आज भी काफी कूल लग रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने इस लुक को काफी अच्छे से कैरी किया था।

शीर शोस्टोपर

दीपिका ने 2007 में इंडियन फैशन वीक में विल लाइफस्टाइल के लिए वॉक किया था। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट सी थ्रू ड्रेस में नजर आई थीं और उस वक्त के मुताबिक ये लुक काफी बोल्ड था।

देसी गर्ल

दीपिका ने ब्रालेट ब्लाउज इसके ट्रेंड में आने से काफी वक्त पहले ही पहना था और सच कहें तो इसमें वह वाकई बहुत ग्रेसफुल लग रही थीं। दीपिका यदि ये आउटफिट अब पहनेंगी तो सही में फैंस दीवाने हो जाएंगे।

सेक्सी विद एज

हो सकता है कि आज के वक्त में इस आउटफिट को फैंस बहुत पसंद न करें लेकिन उस वक्त में दीपिका ने इस आउटफिट को वाकई काफी सेक्सी तरह से कैरी किया था।

तो दीपिका के इन मॉडलिंग लुक्स के बारे में आपका क्या कहना है?

Read More From फैशन