Party

बैलूनी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, लोगों ने कहा – शादी के साइड इफेक्ट्स

Archana Chaturvedi  |  Jun 21, 2019
बैलूनी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, लोगों ने कहा – शादी के साइड इफेक्ट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वे जहां भी जाती हैं, अपनी ड्रेस और डीसेंसी को लेकर काफी पसंद की जाती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए।

दरअसल मौका था ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड्स (Grazia Millennial Awards 2019)  का, जहां दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने अपने डिफरेंट स्टाइल लुक से सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उनमें से सबसे खास रहा दीपिका पादुकोण का आउटफिट। जहां कुछ लोगों को उनका यह स्टाइल काफी पसंद आया तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।

 

इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने हरे रंग का ऑफ शॉल्डर बैलूनी स्टाइल आउटफिट कैरी किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस के रंग की ईयरिंग्स और फुटवियर पहन रखे थे और बालों में ग्रीन कलर का रिबन भी बांध रखा था। दीपिका का सिंपल मेकअप उन्हें काफी गॉर्जियस लुक दे रहा था।

 

आपको बता दें कि दीपिका का यह आउटफिट आशी स्टूडियो का डिजाइन किया हुआ है। जहां एक तरफ लोगों ने उनके इस रेट्रो लुक को काफी पसंद किया तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यह कहकर भी ट्रोल किया गया कि उन पर उनके पति रणवीर सिंह के फैशन स्टाइल का रंग चढ़ गया है। एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि ये होते हैं शादी के साइड इफेक्ट्स।

 

बॉलीवुड जगत में रणवीर सिंह अपने अजीबोगरीब स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाते हैं। हमने उन्हें अक्सर नए- नए एक्सपेरिमेंट करते देखा है, जिस पर उनके फैन्स काफी मजे भी लेते हैं। लेकिन दीपिका उनके लुक की हमेशा तारीफ करती हैं। दीपिका का कहना है कि जिसे जो पसंद हो, उसे वही पहनना चाहिए। लोगों की पसंद से कपड़े नहीं पहने जाते हैं, यह सबकी अपनी पर्सनल चॉइस है।

बता दें कि इसी साल एक फेमस मैगजीन ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें दुनिया भर की महिलाओं में से उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया गया था, जिनके काम से दुनिया में वाकई प्रभाव पड़ा है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों में भाग लेने के साथ ही विवादों को सरलता से संभालने के लिए सम्मानित किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही हैं।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

 

 

Read More From Party