वेलनेस

जानिए 1 जून, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 30, 2019
जानिए 1 जून, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – पार्टनर का साथ करियर में मदद करेगा

पार्टनर का साथ करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद दूर होने से काम में आसानी होगी। मंगलोत्सवों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारी में फायदा होगा। लेन- देन के मामलों में सावधानी बरतें।

वृषभ – छात्रों की बाधा दूर होगी

छात्रों के अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यावसायिक अनुबंध फायदेमंद रहेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

मिथुन – लोन या कर्ज लेने से बचें

नई योजनाओं पर अधिक खर्च होने की आशंका है। आज लोन या कर्ज लेने से बचें, क्योंकि बाद में उसे उतारना कठिन होगा। आत्मविश्वास की कमी से जल्द फैसला लेना मुश्किल होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कर्क – सेहत में सुधार होगा

माता की बिगड़ी सेहत में सुधार होगा। आप हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। व्यवसाय के लिए बनाई योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी अटके काम के पूरा होने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

सिंह – परिजन नाराज हो सकते हैं

आज परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। विरोधी परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। व्यर्थ के तनाव से दूर रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। छात्रों की शिक्षा संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आकस्मिक धन मिलने की संभावना है।

कन्या – पुराना रोग उभरने से परेशान रहेंगे

पार्टनर के पुराना रोग उभरने से परेशान रहेंगे। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर काम छोड़ने का मन बन सकता है। कोई ऐसा काम न करें जिससे सामाजिक सम्मान पर असर पड़े। लेन-देन में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती रहेगी।

तुला – चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है

लेन-देन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। विदेश यात्रा का योग है। पार्टनर के सेहत की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर लापरवाही न करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।

वृश्चिक – नए मित्र बनेंगे

आज मन खुश रहेगा। जो लोग विरोध कर रहे थे, अब उनका सहयोग मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। मित्रों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। अदालत के मामले सुलझने की उम्मीद है। किसी संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है।

धनु – अधिकारियों से हो सकती है अनबन

कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सुविधा के अभाव में काम छोड़ने का मन बन सकता है। जो काम कर रहें हैं उसे संभालें, भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ यात्रा सुखद रहेगी। कोर्ट- कचहरी के मामले सुलझेंगे।

मकर- आयात- निर्यात में लाभ होने की संभावना है

आज आयात- निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। बढ़ते खर्च में कटौती के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। राजनीतिक या मांगलिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। संबंध मधुर होंगे।

कुंभ – महत्वपूर्ण मामलों में तुरंत निर्णय लें

आज कार्यस्थल पर की गई छोटी सी गलती से भी परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में तुरंत निर्णय लें। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। बुजुर्गों के सेहत की चिंता रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मीन- सेहत बिगड़ सकती है

कामकाज की अधिकता से सेहत बिगड़ सकती है। दिनचर्या नियमित करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

Read More From वेलनेस