वेलनेस

वजन कम करने से लेकर पाचन दुरुस्त रखने तक जानिए दही खाने के फायदे – Dahi Khane ke Fayde

Supriya Srivastava  |  May 24, 2021
दही खाने के फायदे, Dahi Khane ke Fayde, Dahi ke Fayde, Curd Benefits in Hindi
दही भारतीय खाने का एक अभिन्न अंग है। गर्मियां आते ही लोग अपने घरों में दही जमाना शुरू कर देते हैं। वैसे तो यह बाजार में भी मिल जाता है लेकिन घर के दही की बात ही कुछ और होती है। इसकी प्राकृतिक मिठास के कारण कई लोग इसे बिना कुछ मिलाये सीधा खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग इसमें शक्कर रो कुछ नमक और जीरा पाउडर मिलकर खाना भी पसंद करते हैं। दही से बनी लस्सी के तो क्या ही कहने। इसकी खास बात यह है कि दही की मिठास जाने के बाद भी आप इसके खट्टेपन को खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी स्वादिष्ट कढ़ी बनाकर। मगर क्या आप जानते हैं स्वाद से भरपूर दही के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी हैं। जी हां दही शरीर कई शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार होता है। जानिए दही खाने के फायदे और नुकसान (dahi khane ke fayde)।
https://hindi.popxo.com/article/reasons-why-you-are-not-losing-weight-despite-being-on-a-diet-in-hindi

दही खाने के फायदे और उपयोग – Dahi ke Fayde

कभी आपने मिट्टी के बर्तन में दही जमाया है। अगर नहीं तो एक बा जरूर ऐसा कीजियेगा। यह दही के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। स्वादिष्ट दही खाने के फायदे और उपयोग (Dahi ke Fayde) भी हैं। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से दही गर्मियों में अधिक खाया जाता है। वहीं सर्दी के मौसम में दही कम खाने की हिदायत दी जाती है। दही के फायदे अनेक हैं। यह न सिर्फ पेट के लिए फायदेमंद होता है बल्कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है।

दही गुड़ खाने के फायदे

क्या आपने कभी दही में गुड़ मिलाकर खाया है। अगर नहीं तो आज से ही इसका सेवन शुरू कर दीजिये। दरअसल, दही गुड़ खाने के फायदे हैरान कर देने वाले हैं। रोज सुबह एक कटोरी दही में गुड़ को मिलाकर खाने से न सिर्फ शरीर में खून की कमी दूर होती है बल्कि पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। इतना ही नहीं दही और गुड़ साथ खाने से महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। 

खाली पेट दही खाने के फायदे

जो दही खाने के साथ लेने से खाने का स्वाद बढ़ा देता है वही खाली पेट दही खाने के फायदे भी कई हैं। दरअसल दही में कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ठीक उसी तरह हमारी आंतों में बैक्टीरिया होते है। खाली पेट दही खाने से दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतों के बैक्टीरिया को साफ कर देते हैं। इससे पेट की बीमारियां भी नहीं होतीं। 

दही-चीनी खाने के फायदे

याद है बचपन से लेकर आजतक जब आप किसी शुभ काम के लिए घर से निकलते हैं तो मां आपको दही-चीनी खाये बिना घर से बाहर नहीं निकलने देती। दही-चीनी खाने के फायदे में बस यही एक फायदा नहीं है। इसके और भी कई फायदे हैं। दरअसल, दही-चीनी खाने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे न सिर्फ शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है बल्कि यूरिन पास होने के दौरान की जलन में भी फायदा करता है। 

दही चावल खाने के फायदे

दही चावल खाने के फायदे के बारे में कभी सुना आपने? बचपन में कई बार अपने दही में चावल मिलाकर खाये होंगे। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है खासतौर पर बच्चों को यह काफी पसंद भी आता है। दरअसल, दही चावल खाने में काफी लाइट होता है और यह पेट को ठंडक भी पहुंचाता है। इतना ही नहीं शै चावल का मिश्रण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। 

वजन कम करने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो भी दही खाने के फायदे हैं। दरअसल, दही का सेवन बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता। यही वजह है कि इससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा दही में मैजूद बैक्टीरिया खाना पचाने का काम भी करते हैं। 

दिल के रोग में फायदेमंद

क्या आप जानते हैं दही आपके दिल का भी ख्याल रखता है। जी हां, दही दिल के स्वास्थ्य को बनाये रखने में भी बेहद फायदेमंद है। हफ्ते में सिर्फ दो बार दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों में दिल से संबंधित समस्याओं का जोखिम काफी कम रहता है। 

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

दही में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने की क्षमता होती हैं। यही वजह है कि दही शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। दरअसल, दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए दही खाना हर तरह से फायदेमंद है।  

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

दही पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी कारगर होते हैं। इतना ही नहीं दही खाने से पाचन सम्बंधित अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। साथ ही दही पेट की गर्मी को शांत करने में भी काफी मदद करता है। यही वजह है कि दही पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी फायदेमंद है। 

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत

दही  शरीर में प्रोटीन की कमी को भी दूर किया जा सकता है। दही में अन्य पोषक तत्वों के साथ ही प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन युक्त खाद्य शरीर को स्वस्थ बनाने में काफी मददगार होते हैं। इतना ही नहीं दही में मौजूद प्रोटीन कोशिकाओं की मरम्मत करने के साथ ही नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। यही वजह है कि छोटे बच्चों को और गर्भवती महिलाओं को दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

दही खाने के नुकसान – Side Effects of Curd in Hindi

दही खाने के फायदे (dahi khane ke fayde) हैं तो नुकसान भी हैं। अति हर चीज़ की बुरी होती है। दही की अति भी आपकी सेहत पर बुरा असर दाल सकती है। दरअसल, सर्दियों में दही भूलकर भी न खाएं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में अगर आप सर्दी-ज़ुकाम से गुजर रहे हैं तो भी दही का सेवन न करें। दहा का ज्यादा सेवन आपका गला भी खराब कर सकता है।  जिन लोगों को दूध से एलर्जी है उन्हें भी दही के सेवन से बचना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी दही का सेवन नुकसानदायक होता है।

दही के फायदे से जुड़े सवाल और जवाब- FAQ’s

दही कब और कैसे खाना चाहिए?

रात के समय छोड़कर आप दही कभी भी खा सकते हैं। इसमें सुबह का समय और दिन का समय शामिल है।

दही में कौन सा विटामिन है?

दही में विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दही में क्या मिलाकर खाएं?

आप दही में चीनी, नमक, भुना जीरा आदि मिलाकर खा सकते हैं।

दही कितने दिन तक ख़राब नहीं होता है?

फ्रिज में रखने पर दही 2-3 दिन तक खराब नहीं होता। वहीं अगर आप गर्मियों में दही बाहर छोड़ देंगे तो यह 8-10 घंटे में भी खराब हो सकता है।

क्या दही खाने से कब्ज होता है?

बिल्कुल नहीं, उल्टा दही खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

दही खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

दही खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

दही में कौन सी बैक्टीरिया पाई जाती है?

दही में लैक्टोबैसिलस नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है।

1 किलो दही में कितना प्रोटीन होता है?

1 किलो दही में 100 ग्राम प्रोटीन होता है।

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From वेलनेस