वेडिंग

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पर भी सेलेब्स ने फाॅलो की संगीत की थीम !

Supriya Srivastava  |  May 9, 2018
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पर भी सेलेब्स ने फाॅलो की संगीत की थीम !

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का रिसेप्शन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए किसी फैशन शो से कम नहीं रहा। सभी सेलिब्रिटीज एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट्स में मीडिया को पोज देते नजर आये। मगर क्या आपने गौर किया, ज्यादातर सेलिब्रिटीज सोनम कपूर के संगीत की थीम ‘शेड्स ऑफ व्हाइट’ यानि व्हाइट कलर के आउटफिट्स पहनकर रिसेप्शन पार्टी में आ गए। जबकि रिसेप्शन की थीम ‘वेस्टर्न और ट्रेडिशनल’ थी। कुछ अलग बनकर आने की चाह में ये सभी सेलिब्रिटीज एक जैसे कलर के आउटफिट्स में आ गए। चलिए आपको दिखाते हैं उन सेलेब्स की पिक्चर्स जो इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में भी ‘शेड्स ऑफ व्हाइट’ की थीम फॉलो कर रहे थे।  

ऐश्वर्या राय

सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में ऐश्वर्या ने व्हाइट का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया हुआ था, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। खास बात ये है ये कि ऐश्वर्या सोनम कपूर के संगीत में नहीं आई थीं। शायद ‘शेड्स ऑफ व्हाइट’ की थीम पर आकर ऐश्वर्या उसी कमी को पूरा करना चाह रही थीं।

जैकलीन फर्नांडिस

सोनम कपूर की करीबी दोस्त जैकलीन ने उनके रिसेप्शन में पहनने के लिए व्हाइट कलर की साड़ी को चुना। मजे की बात तो ये है कि जैकलीन ने संगीत में ‘शेड्स ऑफ व्हाइट’ की थीम को फॉलो न करते हुए पाउडर ब्लू कलर की लहंगा चोली पहन रखी थी। लगता है जैकलीन थीम को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो गईं।

ट्विंकल खन्ना

व्हाइट कलर के सूट में ग्रीन क्लच और ग्रीन इयररिंग्स के साथ अक्षय कुमार का हाथ थम कर ट्विंकल खन्ना ने रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली। ऐश्वर्या राय की तरह ही ट्विंकल खन्ना ने भी संगीत सेरेमनी अटेंड नहीं की थी। शायद ट्विंकल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी तरह यहां काफी लोग व्हाइट पहन कर आ जाएंगे।

करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा

वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती की कसमें खाई जाती हैं लेकिन इनके आउटफिट्स देखकर तो ऐसा लग रहा है की अमृता ने असली दोस्ती करिश्मा कपूर के साथ निभाई है। करिश्मा ने जहां व्हाइट कलर की साड़ी पहनी वहीं अमृता व्हाइट लहंगा चोली में नजर आईं।

इसाबेल कैफ

लगता हैं कैटरीना कैफ अपनी बहन इसाबेल को ये बताना भूल गईं थी कि ‘शेड्स ऑफ व्हाइट’ की थीम संगीत में थी रिसेप्शन में नहीं।

नताशा दलाल

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं।

रणबीर कपूर

एक्ट्रेसेस के आउटफिट्स की बात तो हो गई, अब आते हैं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पर। आलिया के साथ में खोए रणबीर को शायद ये याद ही नहीं रहा कि वो सोनम कपूर के रिसेप्शन में जा रहे हैं। तभी तो उन्होंने भी व्हाइट कलर को चुन लिया।

इन्हें भी देखें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर आए आलिया के साथ, देखें सभी तस्वीरें

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ? 

जम चुकी है सोनम कपूर और आनंद आहूजा के संगीत की महफिल, देखें तस्वीरें

 

Read More From वेडिंग