ब्यूटी

गर्ल्स नाइट आउट की है प्लानिंग तो आप भी इन सेलिब्रिटीज से ले सकती हैं ग्लिटरी आई मेकअप लुक टिप्स

Megha Sharma  |  Sep 5, 2022
गर्ल्स नाइट आउट की है प्लानिंग तो आप भी इन सेलिब्रिटीज से ले सकती हैं ग्लिटरी आई मेकअप लुक टिप्स

क्या आपको ग्लिट्स और ग्लैमर पसंद है? अगर हां तो आपको हर तरह के ग्लिटरी मेकअप लुक पसंद आते होंगे और इसके लिए हम आपको जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं क्योंकि ग्लिटर मेकअप बहुत ही एनहेंसिंग होता है और इस वजह से आपको हमेशा इसे ट्राई करने का मन करता है। साथ ही एक चीज तो तय है कि अगर आप ग्लिटर मेकअप लगाती हैं तो इससे आपको हर मौके पर ब्राइटेस्ट शाइन मिलेगी। तो जब आपको अपना डीवा मोड ऑन करना हो तो आपको केवल ग्लिटर मेकअप आइडिया को सिलेक्ट करना है और ट्राई करना है। इस वजह से हम यहां आपके लिए कुछ मेकअप गेम अप करने की इंस्पीरेशन लेकर आए हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

कॉपर ग्लैम

जब बात ग्लैम मेकअप लुक की आती है तो जान्हवी कपूर इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं क्योंकि वह इस मामले में अपने स्टफ के बारे में अच्छे से जानती हैं। अपने इस लुक में जान्हवी ने कॉपर ग्लिटर आइशैडो को लगाया है और इसे ब्लैक आइलाइनर के साथ पेयर किया है जो उनके सिंपल ग्लिटर लुक को बेसिक से बहुत अधिक बना रहा है। साथ ही जिस तरह से उन्होंने अपने इस लुक को रेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है, वो बहुत ही शानदार है।

डिस्को क्वीन

जब बात मेकअप की आती है को वनेसा हडगन बिल्कुल गलत नहीं हो सकती हैं और वह ग्लिटर को हमेशा अपनी ग्लोरी में इस्तेमाल करती है। इस लुक में वनेसा बोल्ड ग्लिटर आई मेकअप में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने इनर कॉर्नर में येलो ग्लिटर, ग्रीन ग्लिटर सेंटर में और ब्लू ग्लिटर को अपने आउटर कॉर्नर पर लगाया है। वहीं सिल्वर ग्लिटर को उन्होंने ब्लैक लाइनर पर डक्ट किया है और फॉल्सी के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

मिस्टिकल ग्लिट्ज

हेयली बीबर के इस मेकअप लुक के साथ हम गलत नहीं हो सकते हैं। यह इतना शानदार है कि इसमें वह खुद फेयरी प्रिंसेस लग रही हैं। उन्होंने इस लुक में बहुत ही अच्छे से ब्लू लाइनर और ग्लिटर का इस्तेमाल किया है। इस लुक की खासियत यही है कि ब्लू आइलाइनर ब्राउन आइज के साथ बहुत ही अच्छा लग रहा है और जब उन्होंने इस ग्लिटरी पिंक लिड्स के साथ कैरी किया तो इससे उनका लुक और पॉपइन हो रहा है।

स्मोकिंग सिल्वर

यह मेकअप आइकॉनिक है और हम इससे अपनी नजरें नहीं हटा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस हमें ग्लिटर मेकअप लुक के लेसन देती आई हैं। उन्होंने अपने इस लुक में चंकी सिल्वर ग्लिटर का इस्तेमाल किया है और बेस के लिए उन्होंने ब्लैक आइशैडो का इस्तेमाल किया है, जो उन्हें वाकई अच्छी शाइन दे रहा है। उन्होंने बोल्ड आई मेकअप लुक को शिमर-इंफ्यूस्ड न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है।

गॉडेस गोल्स

यह क्वीन अक्सर ही सबसे शानदार मेकअप इंस्पायर्ड लुक्स शेयर करती हैं। उन्होंने अपने इस लुक के लिए ब्राउन आइशैडो का इस्तेमाल किया है, जिससे उन्होंने लैश लाइन को क्रीज किया है और फिर कॉपर ग्लिटर आइशैडो से लिड्स को ड्रेस किया है। अपने बाकि मेकअप को उन्होंने मैट रखा है और इस वजह से उनके आई मेकअप पर ही हमारी नजरें टिक गई हैं।

तो आपको इनमें से किस सेलब का ग्लिटर मेकअप लुक पसंद आया है? अपने पसंदीदा लुक को बुकमार्क करें और जब भी आपको मौका मिले, इस लुक को जरूर ट्राई करें।

Read More From ब्यूटी