Wedding Accessories

सर्दियों में कर रही हैं शादी तो अपने ब्राइडल आउटफिट में जरूर एड करें ये स्टाइलिश शॉल

Megha Sharma  |  Dec 18, 2020
सर्दियों में कर रही हैं शादी तो अपने ब्राइडल आउटफिट में जरूर एड करें ये स्टाइलिश शॉल
सर्दियों में शादी (Winter Wedding) की तैयारी करना कई बार दुल्हन के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी शादी के दिन खूबसूरत और सबसे सुंदर दिखना होता है लेकिन कड़ाके की ठंड की वजह से दोनों चीजों को मैनेज करना उनके लिए कई बार मुश्किल हो जाता है। इस वजह से इस समस्या का बेस्ट सॉल्यूशन ये है कि आप अपने ब्राइडल लुक को स्टेटमेंट शॉल के साथ कंप्लीट करें।
ऐसा करने से आप ठंड से तो बची ही रहेंगी बल्कि साथ ही आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। हालांकि, इस दौरान ये बहुत जरूरी है कि आप अपने लिए लहंगे और ज्वेलरी से मैच होती हुई शॉल (Bridal Shawl and Wraps Ideas) की खरीदें। इस वजह से हम आपकी मदद के लिए ये आर्टिकल लाए हैं। 

सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये ब्राइडल शॉल डिजाइन्स- Bridal Shawls and Wraps for Winter Wedding in Hindi

अगर आप भी सर्दियों में शादी कर रही हैं तो आपको ये ब्राइडल शॉल आइडिया जरूर पसंद आएंगे। साथ ही इनकी मदद से आप अपने लुक को और अच्छा बना सकती हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/5-ways-to-use-kajal-to-make-your-eyes-beautiful-in-hindi

डार्क ग्रीन ब्राइडल शॉल

केवल रेड या पिंक ही नहीं बल्कि ग्रीन भी बहुत ही खूबसूरत ब्राइडल कलर है। अगर आप इसे ठीक तरह से पेयर करती हैं तो ये आपके वेडिंग डे पर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। यह खूबसूरत शॉल एक दम परफेक्ट है और इसके साथ आपको एक्स्ट्रा रेड या पिंक कलर भी अपने लहंगे में एड करने की जरूरत नहीं है। 

https://hindi.popxo.com/article/gauhar-khan-to-tie-knot-with-zaid-darbar-on-25th-december-see-insta-post-in-hindi-921851

फ्लोरल जरी ब्राइडल शॉल

जब बात भारतीय दुल्हन की आती है तो गोल्ड जरी वर्क उनके आउटफिट पर जरूर देखने को मिलता है। इसमें दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लगती है और एक दम अलग भी लगती है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग देखना चाहती हैं तो आप इस तरह की फ्लोरल जरी वर्क ब्राइडल शॉल को ट्राई कर सकती हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/shadi-ke-liye-dress-for-girl-in-hindi

वाइन रेड ब्राइडल शॉल

लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी केवल अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए ही मशहूर नहीं थीं बल्कि उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आता था। हालांकि, आज हम उनके इस रेड वाइन वेलवेट शॉल की बात कर रहे हैं, जिसे उन्होंने लाइट कलर साड़ी के साथ पेयर किया था। अगर आपका लहंगे पीच या फिर पिंकिश कलर का है तो आप उसके साथ इस तरह का शॉल कैरी कर सकती हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/neha-kakkar-haldi-to-wedding-ceremony-looks-are-inspired-from-anushka-sharma-and-priyanka-chopra-in-hindi-914784

रेड वेलवेट स्टेटमेंट ब्राइडल शॉल

जब ये आपका शादी का दिन है तो हर एक चीज खास और अलग होनी चाहिए। भले ही आप फैब्रिक को बहुत ज्यादा ना बदल सकें लेकिन आप उसके लिए अलग डिजाइन की चुन ही सकती हैं, जो आपको स्टेटमेंट लुक भी देगा, वो भी बिल्कुल इस रेड वेलवेट शॉल की तरह।

https://hindi.popxo.com/article/indian-celebrities-who-got-married-during-coronavirus-pandemic-in-hindi

चेरी रेड ब्राइडल शॉल

अगर आप रिच एंब्रोइडर्ड वर्क की फैन नहीं हैं तो आप कोई सटल जरी एंब्रोइडरी वर्क वाला शॉल कैरी कर सकती हैं। आप गोटा पट्टी वर्क वाला चेरी रेड कलर का शॉल कैरी कर सकती हैं। यहां तक कि आप अपने रेड लहंगे को अलग रंग के शॉल के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

स्कारलेट रेड ब्राइडल शॉल

दीपिका पादुकोण जानती हैं कि उन्हें किस तरह से अपने आउटफिट को कैरी करना है। इस तस्वीर में उनका ब्राउडल लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है और उन्होंने अपने लुक को ब्राइडल शॉल के साथ कंप्लीट किया है। उनके शॉल के बोर्डर पर सिंपल जरी वर्क बहुत ही अच्छा लग रहा है। 
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Wedding Accessories