वेडिंग

इस बॉलीवुड दीवा के रिसेप्शन में बॉलीवुड के ‘खान’ दान के साथ थिरके सभी सितारे

Deepali Porwal  |  May 8, 2018
इस बॉलीवुड दीवा के रिसेप्शन में बॉलीवुड के ‘खान’ दान के साथ थिरके सभी सितारे

‘घर की मेहंदी’, ग्रैंड संगीत और आंटी की हवेली पर दिन में शादी करने के बाद अब बारी है सोनम कपूर के ग्रैंड स्टार स्टडेड रिसेप्शन की। मुंबई के द लीला होटल में सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। द कपूर फैमिली के अलावा बॉलीवुड के सभी नामी-गिरामी सितारे भी इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस खास मौके पर नवविवाहित जोड़े, आनंद आहूजा और सोनम कपूर आहूजा के साथ ही बॉलीवुड के सभी सितारों ने भी जमकर मस्ती की। देखें फंक्शन के वायरल वीडियो।

वेलकम आनंद आहूजा एंड सोनम कपूर आहूजा

शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने सरनेम में कपूर के आगे आहूजा जोड़ लिया है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी के सभी फंक्शंस में खूब मस्ती की। मेहंदी व संगीत से लेकर उनके रिसेप्शन तक के सभी वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में न्यूली वेड कपल की ट्यूनिंग देखते बन रही है।

सलमान-शाह रुख खान का धमाल

बॉलीवुड के नामी ‘खान’ दान से शाह रुख खान और सलमान खान भी इस रिसेप्शन में मौजूद थे। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने गानों और डांस से फंक्शन में समां बांध दिया। सिंगर मीका सिंह के ‘टन टना टन… ’ गाना गाते ही सलमान और शाह रुख खुद को रोक नहीं पाए और माइक थाम कर स्टेज पर आ गए। उनका यह अंदाज देखकर अनिल कपूर, रणवीर सिंह और वरुण धवन भी स्टेज पर आ गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान खान और शाह रुख खान ने सोनम की मां सुनीता कपूर के लिए ‘करण-अर्जुन’ का टाइटल ट्रैक भी गाया था।

करण जौहर का ज़बर्दस्त अंदाज

सोनम कपूर के संगीत से लेकर रिसेप्शन तक करण जौहर का अंदाज देखने लायक था। करण जौहर ने सोनम कपूर के हिट नंबर ‘प्रेम रतन धन पायो’ पर खूब मज़ेदार डांस किया।

करण जौहर को कपूर फैमिली के काफी करीब माना जाता है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के हिट गाने ‘साजन जी घर…’ पर डांस कर उन्होंने उसे दूल्हे राजा आनंद आहूजा को डेडिकेट किया था। करण के सभी डांस मूव्स देखने लायक थे।

बेटी के रिसेप्शन पर पापा अनिल का धमाका

अनिल कपूर अपनी बड़ी बेटी सोनम कपूर के रिसेप्शन पर बेहद खुश नज़र आए। सोनम के रिसेप्शन के एक वीडियो में अनिल कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ के लखन वाले अंदाज में डांस करते हुए नज़र आए थे। उन्होंने रणवीर सिंह, सलमान खान और शाह रुख खान के साथ भी जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए गाने ‘एक दो तीन’ पर भी खूब डांस किया।

सोनम कपूर की शादी के सभी वीडियोज देखने के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ये भी पढ़ें :

सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी का फर्स्ट लुक
शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक बड़ा फैसला
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर आए आलिया के साथ, देखें सभी तस्वीरें

Read More From वेडिंग