वेडिंग

वायरल वीडियो: रिसेप्शन पार्टी पर सोनम कपूर- आनंद आहूजा समेत बॉलीवुड सितारों की ‘सॉलिड मस्ती’

Richa Kulshrestha  |  May 9, 2018
वायरल वीडियो: रिसेप्शन पार्टी पर सोनम कपूर- आनंद आहूजा समेत बॉलीवुड सितारों की ‘सॉलिड मस्ती’

मुंबई के होटल ‘द लीला’ में सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन की शाम बॉलीवुड सितारों के धमाल के नाम रही। पार्टी में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड सितारे पहुंचे और सभी ने पार्टी का जमकर आनंद उठाया और ‘सॉलिड मस्ती’ की। पार्टी के कुछ खास वीडियोज में हम आपको कुछ ऐसे ही मूमेंट्स दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको भी आ जाएगा मजा… लगेगा कि काश हम भी वहां होते –

मुझसे शादी करोगी…

समझ नहीं आता कि आनंद आहूजा अब क्यों सोनम के सामने ‘मुझसे शादी करोगी….’ गीत पर डांस कर रहे हैं। साथ में शाहरुख खान, रणवीर सिंह और वरुण धवन भी मीका सिंह के साथ इसी गीत पर डांस कर रहे हैं। है ना कितना मस्त यह वीडियो, देखें –

 

सॉलिड मस्ती का सबसे बड़ा नमूना

देखें, कैसे दूल्हे राजा को साले साहब यानि अर्जुन कपूर उठा कर घुमा रहे हैं…। मजा आ गया ना..।

 

भाइयों की जुगलबंदी! 🎵

बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर सोनम की शादी में इतने अच्छे गायक बन गए, कभी सोचा भी न था। दोनों की मस्ती देखते ही बनती है। आप भी देखें –

 

सितारों के साथ सॉलिड मस्ती

बॉलीवुड सितारों की सॉलिड मस्ती का यह वीडियो देखिये, अपने कजिन्स के साथ सोनम कपूर और आनंद का डांस हमें संयुक्त परिवारों और हर मौके को साथ- साथ सेलिब्रेट करने की अहमियत बताता है।

 

 

 

सितारों का जमावड़ा और सबका धमाल

रिसेप्शन पार्टी के अंत में देखें कि सोनम कपूर और पूरे कपूर खानदान के साथ उनके सभी दोस्तों का एकसाथ मस्ती भरा डांस। इसे कहते हैं महाडांस…।

इन्हें भी देखें –

  सोनम को लगी आनंद की लत, एकदूसरे के गले लगकर खूब डांस किया मेहंदी के दिन
  वायरल वीडियो : वरमाला के दौरान जब सोनम ने आनंद को बोला ‘सॉरी बाबू’
  सोनम- आनंद का रिसेप्शन लुक भी रहा दिलकश, देखें सोनम के लिए आनंद की दीवानगी
  सोनम कपूर के रिसेप्शन में बॉलीवुड के ‘खान’ दान के साथ थिरके सभी सितारे

Read More From वेडिंग