फैशन

बॉलीवुड सेलेब्स के ये 6 लेटेस्ट लक्स प्रूफ हैं कि ग्रीन है इस सीजन का कलर

Garima Anurag  |  May 9, 2022
Bollywood Celebs In Green

गर्मियों में ग्रीन कलर का आउटफिट हर फंक्शन में अच्छा दिखता है। इस कलर की खासियत है कि ये हर सीजन में आंखों को सूदिंग दिखने के साथ-साथ हर तरह के इवेंट पर जंचता है। इसे पार्टी से लेकर प्रोफेशनल लुक के लिए, कभी भी स्टाइल कर सकते हैं। तभी बॉलीवुड सेलेब्स के लुक बुक में ग्रीन कलर हमेशा नजर आता है। जान्हवी कपूर, नीतू कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी के लेटेस्ट लुक प्रूफ हैं कि ये कलर कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है और वेडिंग सीजन से लेकर किटी पार्टी तक हर जगह टॉप नॉच दिख सकते हैं।

जान्हवी कपूर की कैजुअल ग्रीन साड़ी लुक

साभार- इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने हाल ही में डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से फ्लोरल प्रिंट और मल्टी कलर सीक्विंस वर्क में ग्रीन साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस की तरह ऐसा ग्रीन लुक साड़ी लवर्स कभी भी रिक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का ग्रीन आंखों को हमेशा अच्छा लगता है।

कैटरीना कैफ की ग्रीन शर्ट

कैटरीना कैफ ने न्यूयॉर्क में विक्की कौशल के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं और एक्ट्रेस ने इस मौके डेनिक के साथ ग्रीन कलर का शर्ट पहना है। एक्ट्रेस का ये लुक शॉपिंग से लेकर ट्रैवेल करने, ऑफिस के लिए या कैजुअल डेट पर, कहीं भी स्टाइल कर सकते हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा की पार्टी रेडी साड़ी

साभार- इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में क्रिस्टल स्टडेड नियॉन ग्रीन साड़ी पहनी है और उनका लुक पार्टी सीजन में रिक्रिएट करने वाला लुक है। एक्ट्रेस की तरह ऐसा नियॉन ग्रीन आपको हर फंक्शन में स्टैंडआउट लुक दे सकता है।

नीतू सिंह का सलवार सूट लुक

साभार- इंस्टाग्राम

नीतू सिंह ने हाल ही में एक टीवी शो के लिए पहनी थी हेवी गोल्डन वर्क में सलवार सूट। एक्ट्रेस की तरह ऐसा हेवी सलवार सूट हर एज ग्रूप की महिलाओं के लिए परफेक्ट लुक है जिसे कई ओकेजन पर पहना जा सकता है।

माधुरी दीक्षित का स्टनिंग को-ऑर्ड

साभार- इंस्टाग्राम

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में ब्राइट बॉटल ग्रीन कलर में शर्ट और ट्राउजर स्टाइल किया था और उनका ये लुक कंफर्टेबल और क्लासी दोनों है। एक्ट्रेस की तरह ऐसा को-ऑर्ड सेट हमेशा शीक दिखेगा।

शनाया कपूर की ग्रीन स्लिप ड्रेस

साभार- इंस्टाग्राम

फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही शनाया कपूर ने कुछ दिनों पहले ग्रीन कलर के स्लिप ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की थी। एक्ट्रेस की तरह ऐसा ग्रीन लुक कैजुअल दिनों, दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए परफेक्ट लुक है।

अगर आपको भी ग्रीन पसंद है तो सेलेब्स की तरह वॉर्डरोब में ऐड करें ग्रीन कलर के एथनिक या कैजुअल आउटफिट्स।

Read More From फैशन