वेडिंग

आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में चमके बॉलीवुड के सितारे

Deepali Porwal  |  Jun 29, 2018
आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में चमके बॉलीवुड के सितारे

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई से पहले कई पार्टीज़ का आयोजन किया गया है। इनमें अंबानी फैमिली की चकाचौंध के साथ ही बॉलीवुड का अंदाज़ भी देखने लायक है। देखें प्री इंगेजमेंट पार्टी की एक झलक।

अंबानी परिवार का शाही अंदाज़

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इनकी हर पार्टी में ‘मच टॉक्ड अबाउट’ होने वाले ब्राइड एंड ग्रूम के मुस्कुराते चेहरे देखकर किसी का भी दिन खिल सकता है। अपनी प्री इंगेजमेंट पार्टी में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता हर बार की तरह एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते नज़र आए।

भाई की सगाई की रस्में चल रही हों तो बहन भला कैसे पीछे रह सकती है?! ईशा अंबानी भी हमेशा की तरह सिंपल एंड एलीगेंट तरीके से तैयार हुई थीं।

आकाश अंबानी की मां नीता अंबानी भी खुशी के इस मौके पर ग़ज़ब ढा रही थीं।

प्रियंका और निक फिर साथ-साथ

आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ आई थीं। अबु जानी संदीप खोसला की डिजाइन की हुई रेड साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट में निक जोनास उन्हें कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। श्लोका मेहता की मेहंदी की तस्वीरें देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि निक मेहंदी की रस्म में भी प्रियंका के साथ वहीं थे। ये दोनों हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ गोवा घूम कर भी आए हैं।

बॉलीवुड के किंग खान का जलवा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बॉलीवुड का यह पावर कपल हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रहा था। शाहरुख खान इस फंक्शन से पहले भी कई बार अंबानी परिवार के समारोह में देखे गए हैं। मार्च में आयोजित हुए आकाश अंबानी के प्री इंगेजमेंट सेलिब्रेशन में भी किंग खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।

बॉलीवुड के साथ क्रिकेट भी

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का नाता बहुत पुराना है। अंबानी परिवार की इस पार्टी में जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शरीक हुए थे तो वहीं क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। इन दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहने हुए थे। जहां अंजलि ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी तो वहीं सचिन ने गोल्डन चूड़ीदार के साथ रेड कलर का कुर्ता पहना था।

आलिया का अंदाज़ गुलाबी

वेस्टर्न हो या ट्रैडिशनल, आलिया भट्ट हर आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं। मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई पिंक साड़ी में वे बेहद एलीगेंट लग रही थीं। मिनिमल मेकअप के साथ उनकी हेयरस्टाइल काफी सूट कर रही थी।

उनके मेंटर करण जौहर भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट में नज़र आए। रेड कलर की शेरवानी में वे काफी जंच रहे थे।

दोस्त संग आए रणबीर कपूर

जहां सोनम कपूर के रिसेप्शन में आलिया भट्ट के साथ एंट्री करके रणबीर कपूर ने डेटिंग की अफवाहों को गर्म कर दिया था, वहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री इंगेजमेंट फंक्शन में वे आलिया के साथ न आकर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ आए थे। रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी, दोनों ही अपने-अपने खास अंदाज़ में महफिल लूट रहे थे।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को बधाई!

ये भी पढ़ें :

सगाई से पहले श्लोका मेहता ने रचाई मेहंदी, निक जोनास संग आईं प्रियंका चोपड़ा

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के डिजिटल कार्ड का वायरल वीडियो

श्लोका मेहता के साथ फोटो खिंचवाते हुए आकाश अंबानी ने मीडिया से लगाई एक दिलचस्प गुहार

आकाश अंबानी की शानदार इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के बड़े सितारे

Read More From वेडिंग