Real Bride Inspirations

इस वेडिंग सीजन आप भी इन लहंगा कलर कॉम्बिनेशन्स को कर सकती हैं ट्राई

Megha Sharma  |  Sep 30, 2021
इस वेडिंग सीजन आप भी इन लहंगा कलर कॉम्बिनेशन्स को कर सकती हैं ट्राई

वेडिंग सीजन बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप जल्द ही शादी करने वाली हैं तो आप भी अपने लिए लहंगे की तलाश कर रही होंगी। हर ब्राइड या फिर शादी में शामिल होने वाले लोगों को साड़ी पसंद नहीं होती है, उनमें से कुछ लहंगा पहनना पसंद करती हैं। इस वजह से आप ब्राइडल रेड से लेकर सॉफ्ट सी ग्रीन तक कई तरह के कलर वाले लहंगों को चेकआउट कर सकती हैं। एक समय था जब लड़कियां शादी में साड़ी पहनना पसंद करती थीं लेकिन अब लहंगों का जमाना है। 

बड़े डिजाइनर जैसे कि सब्यसाजी और मनिष मल्होत्रा भी अब हर तरह की ब्राइड्स के लिए लहंगा डिजाइन करने लगे हैं। इस वजह से आज हम आपके लिए कुछ बहुत ही शानदार कलर कॉम्बिनेशन लाए हैं, जिन्हें आप इस ब्राइडल सीजन में जरूर ट्राई करना चाहेंगी। 

रेड और गोल्ड लहंगा

रेड और गोल्ड भारतीय शादियों के लिए एक क्लासी कलर है, जिसे हर कोई पसंद करता है और जब रेड, गोल्ड के साथ कंबाइन होता है तो आपको रॉयल लुक देता है। बॉलीवुड लवर्स को ये कलर कॉम्बिनेश काफी पसंद है और अगर आप बिग इंडियन फैट वेडिंग कर रही हैं तो आपको ये कलर जरूर पसंद आएगा। ये कलर आपको रॉयल, रीगल इंडियन ब्राइड लुक देगा।

रूबी रेड और ऑरेंज

रेड और गोल्ड से अलग, रूबी रेड और ऑरेंज एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है। रेड और ऑरेंज आपको अधिक एनर्जेटिक और यूथफुल दे रहा है। ये फन और फ्रेश कलर कॉम्बिनेशन है। 

येलो और फॉरेस्ट ग्रीन

येलो और ग्रीन ऐसा कलर है जो जल्दी से लोगों को पसंद नहीं आता है लेकिन यदि दोनों को साथ में कंबाइन किया जाए तो ये बहुत ही शानदार लगता है और एक बार तो आपको इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करना चाहिए। येलो आउटगोइंग और एनर्जेटिक कलर है, जब्कि ग्रीन अर्थी कलर है और यदि दोनों को साथ में कंबाइन किया जाए तो ये आपको एनर्जेटिक और फॉरेस्ट लुक देते हैं। 

क्रीमी मस्टर्ड और रेड

रिसेप्शन या फिर संगीत के लिए ये कलर कॉम्बिनेशन परफेक्ट है। रेड और मस्टर्ड एक साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं। मस्टर्ड और रेड ऐसा कलर कॉम्बिनेशन है, जिसे आमतौर पर साउड इंडिया में शादी के मौकों पर पहना जाता है। आप इस कलर को अपने संगीत फंक्शन के लिए चुन सकते हैं। 

सॉफ्ट ग्रे और गोल्ड

सॉफ्ट ग्रे और रॉयल गोल्ड नया कलर  कॉम्बिनेशन है जो अब मशहूर होने लगा है। ग्रे और गोल्ड का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत सॉफ्ट लुक देता है। इसमें ग्रे का आइसी और गोल्ड का वार्म कलर होता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में शादी कर रही हैं तो ये आपको आइस प्रिंसेस का लुक देगा।

सी ग्रीन और सॉफ्ट पिंक

ये शानदार पेस्टल कॉम्बिनेशन भी शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें सी ग्रीन और सॉफ्ट पिंक कलर का कॉम्बिनेशन है। सी ग्रीन आपको ऑशियन वाइब देगा और सॉफ्ट पिंक आपको बीच की वाइब देगा। अगर आप बीच की साइड पर शादी करने वाली हैं तो आपको इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करना चाहिए। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From Real Bride Inspirations