ब्यूटी

हेयर कलर करवाने की सोच रही हैं तो अपनी राशि के अनुसार चुनें रंग, पर्सनैलिटी पर करेगा सूट

Archana Chaturvedi  |  Feb 25, 2021
Best Hair Color According to Zodiac Sign, Hair Color, Zodiac Sign

 

 

अगर आपने सही हेयर कलर चुना तो आपकी शख्सियत में चार चांद लग जाएंगे वरना आपका पूरा लुक ही असामान्‍य लगेगा। इसलिए बहुत जरूरी है कि हेयर कलर सोच-समझ कर ही चुनना चाहिए। स्किन टोन के साथ-साथ आपको अपनी राशि का भी ध्यान रखना चाहिए। जी हां, क्योंकि रंग आपके जीवन में पॉजिटिविटी लाते हैं और जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देते हैं। लेकिन उन्हीं में से कुछ रंग आपके लिए लकी होते है और कुछ अनलकी। ऐसे में अगर आप हेयर कलर (Hair Color According to Zodiac Sign) कराने की सोच रही हैं तो अपनी राशि के अनुसार रंग चुन सकती हैं। बेस्ट हेयर कलर

राशि के अनुसार चुनें अपना हेयर कलर Best Hair Color According to Zodiac Sign in Hindi

 

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, राशि और रंगों का बेजोड़ मेल है। कहते हैं अगर शुभ अवसर पर शुभ फल पाना चाहते हैं तो अपनी राशि के मुताबिक ही शुभ रंगों को पहनना चाहिए। आप राशि के अनुसार कपड़ों का चुनाव करते हैं तो अपने हेयर कलर के लिए भी कर सकते हैं। ये आपके व्यक्तित्व में तो निखार लाता ही है साथ ही आपके ग्रहों के अनुसार आपके लिए लाभदायक भी साबित होता है। तो आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार बालों के लिए का कौन सा शेड या रंग आपके लिए है लकी –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

 

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही इनके लिए लकी साबित होता है। लेकिन सुर्ख लाल रंग या वेलवेड रेड हेयर कलर काफी लोग कराना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप हेयर कलर के लिए कॉपर रंग का चुनाव कर सकती हैं। ये आपको और भी अधिक कॉन्फिडेंट और गॉर्जियस दिखाने में मदद करेगा।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है, इस कारण इनके ऊपर ब्राउन कलर के हर शेड काफी सूट करते हैं। वृषभ राशि की दमदार और जिद्दी पर्सनैलिटी पर ऐसे कलर काफी अच्छे लगते हैं जो किसी को ओवरपावर करते हों। जैसे कि ओपल ग्रीन, ग्रे, ब्लैक चैरी हेयर कलर आपके लिए ही बने हैं।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

ये एक ऐसी राशि है जो लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने में माहिर है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इसीलिए इन्हें क्रिएटिव हेयर कलर चुनने चाहिए, ताकि इनका दबदबा लोगों पर कायम रहे। मिथुन राशि के लिए सनफ्लावर, लाइट ब्राउन, डार्क ब्लॉन्ड, हनी चेस्टनट जैसे हेयर कलर काफी अच्छे रहते हैं।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

ये सबसे इमोशनल राशियों में से एक है। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ये लोग अपने उत्तम विचारों और कमाल की कल्पना शक्ति के लिए जाने जाते हैं। इन्हें चॉकलेट, चेस्टनट या ऑबर्न जैसे हेयर कलर चुनने चाहिए। 

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर समाज में अपनी एक पहचान बनाते हैं। आप अपने बालों के कलर से लोगों को प्रभावित करने के लिए टैकी, नियॉन कलर्स और हनी हाईलाइट्स करवा सकते हैं।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

शांत और खूबसूरत पर्सनैलिटी वाली इस राशी को रंगों के मामले में में छूट है ये हर तरह के हेयर कलर ट्राई सकते हैं और इनपर सभी सूट भी करते हैं।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ये लोग अपने ग्रेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस राशि का शुभ रंग वैसे तो गुलाबी होती है लेकिन हेयर कलर के मामले में इन्हें पेस्टल कलर शेड ट्राई करने चाहिए और इनके लिए ये लकी भी होता है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

राशि चक्र में यह राशि सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। इस राशि के लोगों के लिए मरून रंग शुभ माना जाता है। ये रंग इनके खोये हुए आत्मविश्वास को जगाता है और इनको बार-बार हारने के बाद भी रुकने नहीं देता। इन्हें ब्लैक चैरी, रेड वेलवेट हेयर कलर्स अप्लाई करने चाहिए।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोग सिंपल लिविंग हाई थिकिंग पर विश्वास करते हैं और उसी राह पर भी चलते हैं। इन्हें सिंपल हेयर कलर्स ही ट्राई करने चाहिए। वैसे अगर आप बालों का मेकओवर करवाना चाहते हैं तो एक बार पर्पल हेयर कलर या फिर हाईलाइट्स चूज कर सकते हैं।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इन्हें ऐसे काम करना ज्यादा पसंद होता है जो इन्हें भीड़ से अलग दिखाए। इसीलिए इन्हें ब्‍लू, वायलट, वाइट और डीप ब्राउन हेयर कलर्स एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि की लड़कियों पर रोज गोल्ड हेयर कलर काफी सूट करता है। क्योंकि ये इनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से बेस्ट है और राशि के हिसाब लकी भी।

मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)

जब मीन राशि के लिए रंगों के चुनाव की बात आती है तो वो अक्सर कंफ्यूज रहते हैं, क्योंकि उन्हें जल्दी कोई रंग अपनी ओर अकर्षित नहीं करता है। हेयर कलर के मामले में उनके लिए ग्रे, ऑम्ब्रे और मरमेड कलर्स बेस्ट रहते हैं। 

POPxo की सलाह : सेलेब्स जैसा मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें MYGLAMM  ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –

Read More From ब्यूटी