वेलनेस

Tips: अगर आप भी घर में मछली रखना चाहते हैं तो पहले ये बातें जरूर से जान लें

Archana Chaturvedi  |  Oct 21, 2022
Tips: अगर आप भी घर में मछली रखना चाहते हैं तो पहले ये बातें जरूर से जान लें

बहुत से लोग अलग-अलग जानवरों को घर में रखना पसंद करते हैं। कुत्ते, बिल्ली, खरगोश सभी को अब तक हमने पालतू बनाया है। उनमें से कई लोग सोचते हैं कि मछली भी घर में होनी चाहिए। आज के दौर में कई घरों में फिश एक्वेरियम रखने का प्रचलन काफी बढ़ चुका है। घर के फिश टैंक में रंगीन मछलियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। लेकिन दूसरे पाललू जानवरों की तुलना में मछलियां घर के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं।

घर में फिश टैंक रखने के फायदे benefits of keeping fish aquarium at home in hindi

फेंगशुई के अनुसार, एक्वेरियम न सिर्फ खुशी देता है, बल्कि इनसे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली समस्त विपत्तियां टलती हैं। घर में धनसंपत्ति के आगमन में निरंतरता बनी रहती है। कई जगहों पर घूमने के बाद आपने बड़े-बड़े फिश टैंक देखे होंगे। इस फिशटैंक को देखने के बाद आप भी ऐसा ही एक फिश टैंक रखना चाहेंगे। क्या आप जानते हैं फिशटैंक को क्यों रखा जाता है?

1 – फेंगशुई के अनुसार अगर घर में फिश टैंक को सही दिशा में रखा जाए तो यह धन, समृद्धि और धन में वृद्धि करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अपने घर की आर्थिक स्थिती ठीक करना चाहते हैं तो आपको अपने घर में मछली रखनी चाहिए।

2 – घर में खुशनुमा माहौल चाहते हुए भी घर में फिश टैंक रखने की सलाह दी जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

3 – अगर घर में बहुत डिप्रेशन है तो आपको घर में मछली लानी चाहिए। क्योंकि यह हमारा ध्यान हमारे तनाव से हटाकर मछली की ओर ले जाता है।

4 – मछलियां चंचल होती हैं उनकी निरंतर गति के कारण बाहरी व्यक्ति का ध्यान एक स्थान पर नहीं रहता, वह मछली की तरह गतिमान रहता है।

5 -ऐसा कहा जाता है कि शनि की बाधा से डरने वालों को मछली रखने और खिलाने से बाधा को दूर करने में मदद मिलती है।

फिश टैंक से जुड़ी अन्य जरूरी बातें

वास्तु के अनुसार घर में ये 5 बदलाव करने से चमक जायेगी आपकी किस्मत
जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या है सोने का सही तरीका, दिशा और समय

Read More From वेलनेस