Recipes

Bel ka Sharbat – जानिए बेल का शरबत बनाने की आसान रेसिपी

Supriya Srivastava  |  Jun 29, 2022
Bel ka Sharbat

गर्मी के मौसम में चाहे जितनी कोल्ड ड्रिंक पी लो लेकिन फलों के ठंडे जूस, छाछ और देसी शरबत का मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता। कोल्ड ड्रिंक से आपको पल भर की राहत जरूर मिल जायेगी लेकिन देसी पेय से आपको तृप्ति प्राप्त होगी। देसी पेय की इसी कड़ी में एक नाम है बेल का शरबत (bel ka sharbat)। वैसे तो बेल का शरबत कई घरों में बनता है लेकिन आज भी कई लोग यह नहीं जानते कि बेल का शरबत कैसे बनाएं (bel ka sharbat kaise banaen)। बेल का शरबत के फायदे (bel ka sharbat benefits) आपको हैरान कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत (Bel Ka Sharbat) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान मेंटेन रखने के लिए जाना जाता है। इसकी खास बात यह है कि बेल का शरबत उपवास के दौरान भी पिया जा सकता है। हम आपके लिए यहां bel ka sharbat banane ki recipe लेकर आये हैं। 

Bel ka Sharbat Banane ki Recipe – बेल का शरबत कैसे बनाएं

बेल का शरबत के फायदे बहुत होते हैं। बेल की तासीर काफी ठंडी होने के कारण गर्मियों में इसे बेहद पसंद किया जाता है। लू से बचने के उपाय में भी ये शरबत प्रयोग किया जाता है। बेल का शरबत (bel ka sharbat) दो तरीकों से बनाया जा सकता है। पहला साधारण तरीके से और दूसरा काला नमक व भुना जीरा के साथ। हम यहां आपके लिए दोनों तरह की bel ka sharbat banane ki recipe लेकर आए हैं। 

बेल का शरबत बनाने का पहला तरीका

सामग्री-

– बेल – 1

– चीनी – 1/2 कप

– ठंडा पानी – 4 कप

– आइस क्यूब्स

बेल का शरबत बनाने की विधि

बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को लें और उसे तोड़कर उसका पूरा गूदा एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद गूदे वाले बर्तन में ठंडा पानी मिलाकर उसे लगभग 1 घंटे के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद बर्तन को उठाएं और उसमें मौजूद गूदे को हाथ से या मैशर की मदद से पानी के साथ अच्छी तरह से मैश कर दें। बेल को मैश करने से उसके रेशे और बीज निकल जाएंगे।

इसके बाद छलनी लें और उससे बेल के जूस को एक बर्तन में छान लें। अब छाने हुए शरबत में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद उसमें आइस क्यूब्स डालकर 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें। आपका स्वादिष्ट बेल का शरबत बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले गिलास में निकाल लें और चाहें तो ऊपर से एक-दो आइस क्यूब्स और डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

बेल का शरबत बनाने का दूसरा तरीका

सामग्री

– बेल फल – 2

– चीनी – 4 –5 टेबल स्पून

– भुना जीरा – 1 छोटी चम्मच

– काला नमक – 1 चम्मच

बेल का शरबत बनाने की विधि

सबसे पहले बेल को धोकर इसे काटिये और गूदा निकाल लीजिये। अब एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये।  इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक हो जाए। इस मसले गूदे को मोटे छेद वाली छलनी में छान लीजिये, चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये। निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये।  जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें नमक और भुना जीरा भी मिलाएं। अब ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाएं। आपको बेल शरबत बलकर तैयार है।

बेल के शरबत से जुड़ें कुछ सवाल – फैक FAQ’s 

सवाल- बेल का शरबत पीने से क्या क्या फायदे हैं?

जवाब- बेल का शरबत पेट से जुड़ी बीमारियों के साथ डायबिटीज़ में भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये बेहतर हाईड्रेशन के साथ वजन घटाने में भी कारगर है। 

सवाल- बेल का शरबत कब पीना चाहिए?

जवाब- सुबह या दोपहर का समय बेल का शरबत पीने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

सवाल- बेल के क्या फायदे होते हैं?

जवाब- बेल न सिर्फ खून साफ करने में मदद करता है बल्कि डायरिया और पेचिश से निजात भी दिलाता है। अगर आपको बार बार शौच जाने की समस्या है तो भी बेल का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है। 

सवाल- बेल को कैसे खाना चाहिए?

जवाब- आप बेल का शरबत बनाकर पी सकते हैं। 

अगर आपको यहां दिए गए बेल का शरबत बनाने की विधि ( bel ka sharbat kaise banaen) पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें। 

Read More From Recipes