Natural Care

आप और भी निखर जाएंगी इस Morning Routine से!

Shrutkirti Bhatia  |  May 9, 2016
आप और भी निखर जाएंगी इस Morning Routine से!

अगर सुबह की अच्छी शुरुआत की जाए तो पूरा दिन अच्छा गुज़रने की probability बढ़ जाती है। कुछ tips अगर regularly फॉलो की जाए तो ये आपको अपना best दिखने और फील करने में मदद मिलेगी। इससे आपकी skin revived और फ्रेश रहेंगी। इससे आप बाहर और अंदर दोनों तरफ से अच्छा महसूस
करेंगी। तो अपनाइए ये morning beauty regime और निखरी त्वचा का स्वागत कीजिए:

1. पानी पिएं

पूरी रात सोने के बाद आपकी body को hydration की ज़रुरत होती है। तो दिन की शुरुआत करने के लिए पानी पीने से अच्छा क्या होगा। इससे आपका digestive system भी बेहतर होगा, skin moisturized होगी, और आप जाग भी जाएंगी।

2. एक्सरसाईज़ करें

सुबह थोड़ा सा समय निकाल कर walking, stretching या योगा करें। इससे blood circulation अच्छा होगा, dark circles कम होंगे, और metabolism भी बूस्ट होगा।

3. Wash

रात को make-up अच्छे से साफ करके सोएं। सुबह ठंडे पानी की छींटे डालकर चेहरा धोएं। इससे चेहरे पर ताज़गी आएगी भी और महसूस भी होगी।

4. Exfoliate

सुबह skin को exfoliate करना skin को जगाने का बेहतरीन तरीका है जिससे वह पूरा दिन सॉफ्ट और स्मूद बनी रहती है। अगर आपकी skin ड्राई या sensitive है तो moisturizing scrub इस्तेमाल करें और हफ्ते में अगर आप एक बार भी सुबह उठकर ये करेंगे तो स्किन पर अलग ही चमक आएगी।

5. Tone

बहुत लोग टोनिंग को स्किप कर जाते हैं पर ये आपकी skin को moisturizing के लिए तैयार करता है।
तो अगर आप सुबह के वक्त exfoliate कर रही हैं तो उसके बाद टोनर तो ज़रूर लगाएं! टोनर वो चुनें जो alcohol-free हो और आपकी skin को सूट करता हो।

6. SPF वाला moisturizer लें

सुबह के टाइम हल्का वाला moisturizer इस्तेमाल करें। हो सके तो ऐसा moisturizer लें जिसमें SPF built-in हो। सबसे ज़्यादा damage हमारे चेहरे पर होती है क्योंकि ये सबसे exposed part होता है।

7. पूरी body पर लगाएं लॉशन

जिस तरह आपके चेहरे की skin को नमी की ज़रुरत होती है उसी तरह पूरी body को भी होती है। इससे skin की लुक और फील दोनों अच्छे होते हैं।

8. De-puff

अगर सुबह puffy eyes के साथ उठो और उन्हें ठीक करना हो तो बस इतना करना है कि day-time eye cream को थोड़ी देर fridge में रखें और फिर use करें। आप इसी तरह teabag भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

9. सही नाश्ता लें

सुबह लेट होने से बचने के लिए हम सबसे पहले नाश्ते का ही त्याग करते हैं जो बिल्कुल गलत है। नाश्ता ज़रुर करें और ऐसा करें जिसमें प्रोटीन और complex carbs का सही balance हो। Eggs और wholegrain टोस्ट इसका अच्छा example है।

10. बचाएं

किसे? अरे! अपनी skin को। सनस्क्रीन के बिना बाहर ना जाएं। और लिप बाम भी ऐसा लें जिसमें सनस्क्रीन हो।

हम जानते हैं कि हर सुबह ये पूरा रुटीन फोलो करना मुश्किल है लेकिन अगर आप हफ्ते में दो दिन भी इस रुटीन को फोलो करती हैं तो अपनी स्किन पर इसका असर आप खुद महसूस करेंगी। 🙂

Images: Shutterstock

यह भी पढ़ें: चेहरे पर कुछ भी Try करने से पहले जानें अपना Skin Type

यह भी पढ़ें: Healthy Skin चाहिए तो ज़रूर करें ये 9 काम सोने से पहले

Read More From Natural Care