फैशन

सिल्क की इन साड़ियों को देखकर आपका भी मन मचल उठेगा इन्हें खरीदने के लिए

Supriya Srivastava  |  Jun 6, 2018
सिल्क की इन साड़ियों को देखकर आपका भी मन मचल उठेगा इन्हें खरीदने के लिए

सिल्क एक सदाबहार फैब्रिक है। साड़ी पसंद करने वाली हर महिला के वॉर्डरोब में सिल्क की साड़ियां जरूर होती है। यहां तक कि होने वाली दुल्हन के सूटकेस में भी सिल्क की कुछ साड़ियां जरूर रखी जाती हैं। घर में कोई पूजा- पाठ हो या फिर शादी का फंक्शन, साड़ी पहनने की बारी आती है तो सबसे पहले एक सुन्दर सी सिल्क साड़ी ही ख्याल में आती है। एज ग्रुप चाहे जो भी हो, सिल्क की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार- चांद लगा ही देती है। सिंपल सी बॉर्डर वाली साड़ी हो या फिर डिजाइनर प्रिंटेड साड़ी, सिल्क की बात ही अलग होती है। सिल्क के प्रति आपके इसी प्यार को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं सिल्क साड़ियों का ऐसा कलेक्शन जिन्हें देखकर आपका भी मन मचल उठेगा इन्हें खरीदने के लिए।

एवरग्रीन पिंक

पिंक कलर और लड़कियों का पुराना नाता है। कॉलेज फेयरवेल हो या घर के किसी फंक्शन में साड़ी पहननी हो, लड़कियों के लिए सिल्क की ऐसी साड़ी सबसे बेहतर रहती है। ये पिंक एंड गोल्ड टोंड आर्ट सिल्क प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी है, जिसका ब्लाउज पीस भी पिंक कलर का है। बेहतर होगा आप इसे घर में धोने के बजाए ड्राई क्लीनिंग कराएं।  

कीमत- ₹ 1799। डिस्काउंट के बाद- ₹ 539। अभी खरीदें

गोल्डन शाइन

बेज कलर की इस साड़ी में गोल्डन कलर का बॉर्डर है। ये साड़ी दिखने में काफी एलिगेंट है। सिल्क कॉटन फैब्रिक की इस बनारसी साड़ी के साथ आपको ज्यादा जूलरी पहनने की जरूरत भी नहीं है। सिर्फ इयररिंग्स पहनकर भी आप अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। कॉटन सिल्क की ऐसी एक साड़ी अपने साड़ी कलेक्शन में जरूर शामिल करें।

कीमत- ₹ 3849। डिस्काउंट के बाद- ₹ 1732। अभी खरीदें।    

सुहाग का लाल रंग

लाल रंग की खूबसूरती सबसे ज्यादा नई दुल्हन पर खिल कर आती है और उस पर साड़ी बनारसी सिल्क हो तो फिर कहने ही क्या। अगर आप भी होने वाली दुल्हन हैं तो साड़ी शॉपिंग में ऐसी एक साड़ी को जरूर शामिल कीजिए। इसके साथ जब आप लाल चूड़ियां और बाकी श्रृंगार करेंगी तो सब आपको देखते ही रह जाएंगे।   

कीमत- ₹ 2400। डिस्काउंट के बाद- ₹ 809। अभी खरीदें  

नेवी ब्लू कांजीवरम साड़ी

कांजीवरम आर्ट सिल्क फैब्रिक की ये साड़ी किसी भी शादी फंक्शन में पहनने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। इसका नेवी ब्लू कलर आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। साथ ही आपको देगा एकदम डिफरेंट और स्टाइलिश लुक। बाजार में इस तरह की साड़ी आपको काफी महंगे दामों में मिलेगी लेकिन ऑनलाइन ये आपको डिस्काउंट के साथ आधे दाम पर मिल जाएगी।   

कीमत- ₹ 4706। डिस्काउंट के बाद- ₹ 2117। अभी खरीदें।     

पीकॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी

बेज कलर की इस आर्ट सिल्क साड़ी में पीकॉक प्रिंट साड़ी की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। इसके प्रिंट में पीकॉक और उसके पंखों का इस्तेमाल बड़ी ही खूबसूरती से किया गया है। आपके सिंपल लुक को एलिगेंट बनाने के लिए ये साड़ी परफेक्ट है।

कीमत- ₹ 1079। डिस्काउंट के बाद- ₹ 539। अभी खरीदें

फॉरएवर ब्लैक

ब्लैक ऐसा कलर है जो हर किसी के ऊपर अच्छा लगता है। कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर वाली इस ब्लैक आर्ट सिल्क साड़ी में एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है। ये साड़ी दिखने में जितनी सिंपल है उतनी ही स्टाइलिश और एलिगेंट भी है।  

कीमत- ₹ 1999। डिस्काउंट के बाद- ₹ 899। अभी खरीदें

सादगी भरा व्हाइट

अपने साड़ी कलेक्शन में ऐसी एक व्हाइट एंड रेड साड़ी जरूर शामिल करें। व्हाइट कलर की इस साड़ी में रेड कलर का बॉर्डर प्रिंट है, जो दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसे रेड कलर के ब्लाउज के साथ पहनें।

कीमत- ₹ 1079। डिस्काउंट के बाद- ₹ 539। अभी खरीदें।  

इन्हें भी देखें

घर में शादी है तो 3000 रुपये के बजट में खरीदें ये खूबसूरत लहंगे

इस शादी सीजन अपनी साड़ी को दें डिफरेंट लुक, स्टाइल करें कुछ हटकर 

जब लगे पहनने को कुछ नहीं तब ये 7 इंडियन वियर हर खास मौके पर देंगे आपका साथ 

डब्ल्यू, बीबा या लिबास जैसे ब्रांडेड कुर्ते खरीदें 1000 रुपये के अंदर 

Read More From फैशन