Wedding Accessories

इस रेशमी पाजेब की….दुल्हन की इन खूबसूरत पाजेब पर आपका भी दिल आ जाएगा

Supriya Srivastava  |  Aug 3, 2018
इस रेशमी पाजेब की….दुल्हन की इन खूबसूरत पाजेब पर आपका भी दिल आ जाएगा

शादी के मौके पर दुल्हन के साजो- श्रृंगार पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। हो भी क्यों न, एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन ज़िन्दगी का सबसे खास दिन जो होता है। दुहन के लहंगे से लेकर जूलरी और मेहंदी तक सबकुछ स्पेशल होता है। कुछ ऐसी ही स्पेशल होती है शादी पहने जाने वाली पाजेब। नई दुल्हन जब ससुराल में अपना पहला कदम रखती है तो हर किसी की नज़र उसके पांव में पहनी पाजेब पर पड़ती है। ऐसे में पाजेब का खूबसूरत होना और भी ज्यादा ज़रूरी हो जाता है। चलिए आपको दिखाते हैं पाजेब के कुछ ऐसे खूबसूरत डिजाइंस जिन्हें हर दुल्हन अपनी शादी पर ज़रूर पहनना चाहेगी।

पैरों में चांदी की पायल या फिर पाजेब पहनने की प्रथा बहुत पुरानी है। पतली लेयर वाली ये सिल्वर पाजेब दिखने में जितनी ज्यादा खूबसूरत है उतनी ही सिंपल भी है। अगर आप अपनी शादी के मौके पर भारी पाजेब नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की पाजेब खरीद सकती हैं।

अपनी शादी के मौके पर चांदी की पाजेब नहीं पहनना चाहती हैं तो गोल्ड की या फिर गोल्ड पोलिश वाली पाजेब भी पहन सकती हैं। इस गोल्ड पाजेब की डिजाइन काफी अलग और खूबसूरत है। इसमें लगे हुए छोटे- छोटे घुंघरू आपकी पाजेब को और भी खास बनाते हैं।

अपनी शादी के दिन लड़ वाली पाजेब पहनने के बारे में क्या सोचा आपने। अगर नहीं तो इस पाजेब को देखकर आप ज़रूर इसे खरीदने के बारे में सोचेंगी। इसकी लड़ के बीच- बीच में लगे हुए हरे नग इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।

कुंदन किसी भी जूलरी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां भी इस पाजेब की खूबसूरती में चार- चांद लगाए हैं इन सफ़ेद कुंदनों ने। पाजेब की इस डिजाइन में हर कुंदन से जुड़े हुए घुंघरू भी इसे अलग लुक दे रहे हैं।

इस पाजेब को अलग लुक देने के लिए इसमें बड़े आकर के स्टोन्स लगाए गए हैं। अगर आप पाजेब की नॉर्मल डिजाइंस से बोर हो चुकी हैं तो पाजेब की ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

इमेज सोर्सः Instagram 

ये भी पढ़ें

दुल्हन के खूबसूरत हेयर स्टाइल्स, जो हर लड़की अपनी शादी में ज़रूर आज़माना चाहेगी

घर में शादी है तो 3000 रुपये के बजट में खरीदें ये खूबसूरत लहंगे

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

इस शादी सीजन खुद को दें टेंपल जूलरी का गिफ्ट, वो भी आकर्षक कीमतों पर

 

Read More From Wedding Accessories