रिलेशनशिप

अगर आप अपने पेरेंट्स की पसंद से कर रही हैं शादी तो पहल मीटिंग में लड़के से पूछें ये सवाल

Megha Sharma  |  Dec 23, 2021
अगर आप अपने पेरेंट्स की पसंद से कर रही हैं शादी तो पहल मीटिंग में लड़के से पूछें ये सवाल

अपना सॉलमेट ढूंढना दुनिया की सबसे अधिक उत्साहित करने वाली फीलिंग हो सकती है लेकिन हम में से अधिकतर लोग मोर्टल बैं और इस वजह से ये जर्नी अधिक खास हो जाती है। हम में से अधिकतर लोग अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं क्योंकि यह एक साफ तरीका है और हमारे परिवार भी इससे सेहमत हो जाते हैं। हालांकि, पहली बार इस तरह से किसी लड़के से मिलते हुए हम काफी नर्वस हो जाते हैं। इस वजह से हम आज आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं जिन्हें आप फर्स्ट मीटिंग के दौरान लड़के से पूछ सकते हैं और उसके बाद तय कर सकते हैं कि वो आपके लिए परफेक्ट मैच हैं या नहीं।

उसके माता-पिता के बारे में उसकी ड्यूटी के बारे में पूछें

पहली मीटिंग में इस बारे में पूछना थोड़ा अधिक लग सकता है लेकिन फिर भी आपको इस बारे में बात करनी चाहिए। इससे आपको पता चलता है कि लड़का फाइनेंशियली अपने पेरेंट्स को सपोर्ट करता है कि नहीं साथ ही आप भी उन्हें ये समझा सकते हैं कि आप भी अपने परिवार के लिए ऐसा ही करता रहना चाहते हैं। साथ ही आप इससे घर के फाइनेंस के बारे में समझ पाएंगी। 

उनसे पूछें कि शादी से वो क्या एक्सपेक्ट कर रहे हैं

मेट्रिमोनियल साइट की मदद से ये समझ पाना मुश्किल हो सकता है कि वो शादी से क्या चाहते हैं। क्या वो सही में एक पार्टनर चाहते हैं या फिर वो अपने माता-पिता के प्रेशर की वजह से शादी कर रहे हैं? क्या वो चाहते हैं कि आप उनके माता-पिता का या फिर ग्रैंडपेरेंट्स का ध्यान रखें या फिर वो शहर में अकेले रहते हैं? शादी के प्रति उनकी एक्सपेक्टेशन को समझने से आप अपनी एक्सपेक्टेशन सेट कर सकती हैं या फिर इस आधार पर फैसला भी कर सकती हैं। 

उनके डेली रूटीन और सोशल लाइफ के बारे में पूछें

कुछ लोग इंट्रोवर्ट होते हैं और वो अपने घर पर समय बिताना पसंद करते है तो इस वजह से वो बुक पढ़ना या फिर टीवी देखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग एक्ट्रोवर्ट होते हैं जो लोगों के साथ बाहर जाना या फिर दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं। इस वजह से आपको लड़के से उनके इंट्रस्ट और सोशल लाइफ के बारे में बात करनी चाहिए।

ध्यान रखें कि आपका और लड़के का पर्सपेक्टिव एक दूसरे से मिलता हो और वो भी आपसे मिलकर वैसा ही महसूस करे जैसा आप महसूस करते हैं। इस वजह से अगर आप एक दूसरे के बारे में अच्छे से जानना चाहते हैं तो आपको उनसे ये सवाल जरूर करने चाहिए। 

यह भी पढ़ें:
अगर आपको और आपकी गर्लफ्रेंड को एडवेंचर पसंद है तो इन 4 तरीकों से करें उन्हें प्रपोज
इन असरदार तरीकों की मदद से पिता अपने बेटे के साथ बॉन्डिंग को बना सकता है स्ट्रॉन्ग
इन तीन कारणों की वजह से आपको अपने पार्टनर से एक्स के बारे में नहीं करनी चाहिए बात

Read More From रिलेशनशिप