लाइफस्टाइल

आत्मविश्वास और अक्खड़पन में क्या है अंतर, पहचानने के लिए बहुत काम आएंगी ये टिप्स

Megha SharmaMegha Sharma  |  Mar 18, 2021
आत्मविश्वास और अक्खड़पन में क्या है अंतर, पहचानने के लिए बहुत काम आएंगी ये टिप्स

आत्मविश्वास (Confidence) एक प्रकार का गुण है, जो हर कोई पाना चाहता है। ये कुछ ऐसा है, जो आपके जीवन में सफलता लाता है और आपको नकारात्मकता से दूर रखने में मदद करता है। यदि आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आप अट्रैक्टिव दिखाई देते हैं और आप खुद के बेस्ट वर्जन में होते हैं। लेकिन कई बार आत्मविश्वास के ऊपर अक्खड़पन हावी हो जाता है जो आपके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। ऐसा होने से लोग आपको पसंद नहीं करेंगे और आप से दूर भागेंगे। आत्मविश्वास और अक्खड़पन (Arrogance) अलग-अलग पोल्स हैं लेकिन दोनों के बीच में बहुत ही पतली सी लाइन होती है। ऐसे में हम यहां दोनों के बीच कुछ अंतर बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपको पता चल जाएगा कि कब आप आत्मविश्वास और अक्खड़पन की लाइन को पार कर रहे हैं।

अक्खड़पन – Arrogance

किसी भी मनुष्य या फिर इंसान के अंदर अक्खड़पन उस समय दिखाई देता है, जब उसके अंदर कोई छिपी हुई असुरक्षा हो। लोग तब अक्खड़पन के साथ बात करते हैं, जब उन्हें असुरक्षित महसूस होता है। ऐसे में वो खुद को लेकर खुद के टैलेंट को लेकर या फिर अपनी स्किल्स को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं। जब लोग अक्खड़पन से बात करते हैं तो वो अपने दिमाग को एक तरह से बंद कर लेते हैं और सामने वाले की बात बिल्कुल नहीं सुनते हैं।

अक्खड़पन (अभिमानी लोग) वाले लोग बहुत अधिक डींगे मारते हैं। उनको दिखा करने की आदत होती है और इस वजह से वो अपनी किसी भी उपलब्धि के बारे में बात करने से पीछे नहीं हटते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/vastu-tips-to-enhance-romance-in-hindi

आत्मविश्वास – Confidence

आत्मविश्वास से भरपूर लोगों को अपनी काबिलियत के बारे में पता होता है और वो खुद पर यकीन रखते हैं। वो खुद पर भरोसा रखते हैं। इस वजह से आत्मविश्वास से भरपूर लोग जमीन से जुड़े हुए और विनम्र स्वभाव के होते हैं।
आत्मविश्वास से भरपूर लोग टीम वर्क में यकीन रखते हैं और इस वजह से सबको अपनी टीम का हिस्सा बनाने की कोशिश करते हैं। वो अपने एफर्ट्स पर भरोसा रखते हैं और लोगों को उनके काम का क्रेडिट भी देते हैं।
आत्मविश्वास से भरपूर लोगों को खुद पर यकीन होता है और इस वजह से वो दूसरों के व्यू को भी जानने और समझने की कोशिश करते हैं और बिना सुने ही दूसरों के विचारों को खारिज नहीं करते हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From लाइफस्टाइल