Recipes

ट्राई करें अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने की ये ट्रडीशनल रेसिपी, खाते ही फैन हो जायेंगे

Archana Chaturvedi  |  Jul 9, 2021
अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने की रेसिपी, Arbi ke Patte ke Pakode Recipe in Hindi

अरवी या जिसे उत्तर भारत में घुइयां भी कहते हैं ये इसकी सूखी और रसेदार सब्जी हर घर में खूब पसंद की जाती है। लेकिन जब आप घुइयां या अरबी के पत्तो खाते हैं तो बहुत से लोगों को गले में खुजली होने लगती है। लेकिन यहां हम आपको जो अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने की रेसिपी (Arbi ke Patte ke Pakode Recipe) बता रहे हैं, उसे ट्राई करके देखिए। इसे खाने के बाद गले में खुजली तो दूर की बात है इसका स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने की रेसिपी Arbi ke Patte ke Pakode Recipe in Hindi

हमारा मन बरसात का मौसम आते ही कुछ चटपटा खाने को दौड़ने लगता है, खासतौर पर पकौड़े खाने। सावन से पहले और मानसून के दौरान अरबी के पत्ते प्रचुर मात्रा में होते हैं। बारिश के समय चाय के साथ अरबी के पत्तों के पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और होता है। वैसे तो अरबी के पत्तों के पकौड़े भी देखने में तो नॉर्मल पकौड़ों जैसे होते हैं, लेकिन इन्हें बनाने का तरीका और इनका स्वाद थोड़ा अलग होता है। तो आइए जानते हैं कि अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने का पारंपरिक तरीका कौन-सा है –

आपको चाहिए होगा –

https://hindi.popxo.com/article/tasty-vegetarian-mushroom-recipes-in-hindi

अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने की तैयारी

तो, अगर आप अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाना चाहते हैं, तो आपको पहले से तैयारी शुरू करनी होगी। अरबी के पत्ते सब्जी मंडी में भी आसानी से मिलग जायेंगे, तो उसे वहां से खरीद सकते हैं। वहीं अगर घर के बगीचे में अरबी लगी है तो नुकीले चाकू से इसके बड़े बड़े पत्ते काट लें। फिर डंठलों को काट कर पानी से साफ करके पत्तियों को धोकर किसी साफ जगह जैसे टेबल के ऊपर फैला कर रख दें। उसके बाद प्याज, लहसुन अदरक और हरी मिर्च का पीसकर पेस्ट बना लें।

अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने की विधि –

स्टेप 1 – सबसे पहले एक बर्तन में बेसन निकालें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
स्टेप 2 – अब इसमें प्याज-लहसुन वाला पेस्ट मिक्सक करके पकौड़े जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें।
स्टेप 3 – दूसरी तरफ गैस पर अब एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रखें।
स्टेप 3 – तैयार बेसन के गाढ़े घोल को एक-एक करके अरबी के पत्तों पर समान रूप से फैलाएं और पत्ते एक के ऊपर एक रखते जाएं। आप 4-4 पत्तों के 2-3 सेट बना सकते हैं। 
स्टेप 4 – इसके बाद अरबी के पत्तों को गोल मोड़ते हुए रोल बना लें। अगर ये रोल खुल रहा हो तो इसपर धागा बांध सकते हैं।
स्टेप 5 – अब जिस बर्तन में पानी खौल रहा है उसके ऊपर स्टील की बड़ी छलनी रखें।
स्टेप 6 – उस छलनी पर पत्तों के रोल रखें और एक प्लेट से ढक दें और स्टीम होने दें।
स्टेप 7 – 5-10 मिनट बाद जब अरबी के पत्ते स्टीम हो जायें तो उसे चिमटे की मदद से निकाल कर प्लेट में ठंडा होने के रख दें। 
स्टेप 8 – ठंडा होने के बाद इसे आप चाकू की मदद से गोल-गोल काट लें। आप इसे फ्रिज में भी 1-2 दिन स्टोर करके रख सकते हैं।
स्टेप 9 – फिर जब भी मन कर इसे तेल में डी फ्राई लें और टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
https://hindi.popxo.com/article/dhokla-banane-ki-vidhi-in-hindi

Read More From Recipes