फैशन

Common Girls को अनुष्का ने इन 8 अंदाज़ में कहा Be Bold!!!

Manali Bhatnagar  |  May 5, 2016
Common Girls को अनुष्का ने इन 8 अंदाज़ में कहा Be Bold!!!

‘रब ने बना दी जोड़ी’ की जगमगाती आँखों वाली प्यारी सी लड़की से लेकर ‘दिल धड़कने’ की independent और rebellious लड़की तक- अनुष्का के इस सफर को देख कर तो यही कहा जा सकता है कि वो हर तरह की स्टाइल में बहुत ही आसानी से ढल जाती हैं! अभी तक के उनके इस फिल्मी सफर में वो कितने ही लुक्स और हेयर स्टाइल्स में नज़र आई हैं। यहाँ हम उनके कुछ ऐसे चुनिंदा लुक्स लाये हैं, जो थोड़े हट के हैं, बोल्ड और edgy हैं!

1. रब ने बना दी जोड़ी की प्यारी सी आम लड़की

इस फिल्म में अनुष्का ने तन्नी का किरदार निभाया था जिसे डांस से बेहद लगाव था और साथ ही वो एक अच्छी हाउस वाइफ भी थी। ये उनकी पहली फिल्म थी और एक साधारण सी आम लड़की के रोल में वो बहुत बढ़िया लगी!

2. बदमाश कंपनी की सेक्सी गर्ल

अपनी अगली ही फिल्म में उन्होंने अपनी क्यूट इमेज छोड़ दी और एक नए सेक्सी व बोल्ड अवतार में नज़र आई – बुलबुल का ये स्टाइल फिल्म में छाया रहा व पूरी फिल्म में अनुष्का ने इस किरदार और स्टाइल को बखूबी carry किया!

3. बैंड बाजा बारात की बिंदास और चुलबुली लड़की

इस फिल्म ने हमे अनुष्का का एक यादगार लुक दिया – श्रुति कक्कड़! इसमें उन्होंने यंग, व आत्मविश्वास से भरपूर दिल्ली की लड़की का किरदार निभाया – जो उनकी स्टाइल के साथ एकदम सही बैठता था। फिल्म में उनका लुक एकदम everyday लुक था – लेकिन फिर भी वो glamorous लगी! ये शायद अनुष्का का charisma ही होगा!

4. पटियाला हाउस की Elegant देसी गर्ल

अनुष्का इस फिल्म में चुलबुली और vivacious लड़की सिमरन के किरदार में नज़र आई! उनके फ़्यूज़न inspired कॉस्ट्यूम्स लाजवाब थे और फिल्म में सेक्सी लेकिन elegant देसी लड़की के रूप में वो एकदम परफेक्ट लगी है!

5. जब तक है जान की Edgy Casual गर्ल

इस फिल्म ने हमें दी edgy अनुष्का! अकीरा राय – leather पेंट्स और aviator sunglasses के साथ नैचुरल कूल attitude रखने वाली लड़की है! इस लुक से तो हमें प्यार है क्योंकि ये लुक बहुत empowering है और हमें बताता है कि एक सशक्त (strong) woman होने के लिए आपको गर्ली गर्ल होने की कोई ज़रूरत नहीं हैं।

6. पीके की Fuss फ्री Fashionista

इस फिल्म में अनुष्का का सबसे ज़्यादा dramatic बदलाव देखने को मिला! Flowy ड्रेसस के साथ Pixie क्रॉप हेयर स्टाइल ने उन्हें बिना ताम-झाम वाला कॉन्फिडेंट लुक दिया। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई और अनुष्का को उनके हेयर स्टाइल के लिए बहुत तारीफें मिली!

7. NH-10 की रफ टफ गर्ल

वैसे इस पूरी फिल्म में वो काफी परेशान नज़र आई और उन्होंने कोई glamorous आउटफिट भी नहीं पहने, लेकिन अनुष्का ने ये साबित कर दिया कि वो हमेशा ही लाजवाब लगती हैं फिर चाहे वो कुछ भी पहनें!

8. बॉम्बे वेल्वेट की Glamorous Diva

ग्लैमर, ग्लैमर और ग्लैमर! बॉलीवुड के इतिहास के सबसे हैवि गाउन से लेकर, सर से पाँव तक 1950 के fancy कपड़ो में अनुष्का शानदार लगी है। इस पूरी फिल्म का सबसे elegant हिस्सा वही थी!

Read More From फैशन