वेडिंग

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में लगा सितारों का मेला, देखें Inside Pics

Megha Sharma  |  Jan 20, 2023
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में लगा सितारों का मेला, देखें Inside Pics

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई गुरुवार रात को अंबानी रेजिडेंस में आयोजित की गई थी और जैसा सोचा था उसी के मुताबिक इसे ग्रैंड स्केल पर आयोजित किया गया था। इस दौरान राधिका, संदीप खोसला के कस्टम मेड गोल्ड लहंगे में दिखाई दीं तो वहीं अनंत अंबानी रॉयल ब्लू शेरवानी में नजर आए। परिवार के अन्य सदस्य जैसे कि नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और श्लोका मेहता भी आइवरी फिट्स में नजर आए और सब ही रॉयल लग रहे थे। तो चलिए यहां आपको दिखाते हैं दोनों की सगाई की कुछ इंसाइडर पिक्स:

Instagram

परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी दोनों की सगाई के मौके पर शामिल हुए थे। इस लिस्ट में राजकुमार हिरानी, ऐश्वर्या राय, सचिन तेंदुलकर और संदीप खोसला आदि का नाम शामिल है।

Instagram
Instagram
Instagram

जानकारी के मुताबिक, दोनों की सगाई के दौरान कई रीति-रिवाजों को निभाया गया और उसके बाद ही दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इसमें गोल धाना और चुनरी विधि आदि शामिल हैं, जो गुजराती हिंदू परिवारों में निभाया जाता है। पूजा के बाद ईशा अंबानी ने दोनों की सगाई की घोषणा की और इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और दोनों की सगाई के ग्रैंड ईवेंट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Instagram
Instagram
Instagram

शानदार शादी की यह बहुत ही अच्छी शुरुआत है। हमारी तरफ से दोनों को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Read More From वेडिंग