वेलनेस

सेहत से लेकर खूबसूरती तक जानिए सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे – Amla Khane ke Fayde

Supriya Srivastava  |  Feb 11, 2021
आंवला के फायदे, Amla Khane ke Fayde

 

 

भारत के हर घर में आंवला पाया जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो औषधीय गुणों की खान है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने आंवला का नाम न सुना हो। घर के बड़े-बुजुर्ग स्वस्थ रहने के लिए रोज़ सुबह एक आंवला खाने की सलाह देते हैं। यह न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आंवला में मौजूद औषधीय गुण इसे बाकी फलों से अलग बनाते हैं। आंवले को कई तरह से खाया जाता है। आप चाहें तो इसका अचार भी रख सकते हैं। एक आंवला के फायदे (amla benefits in hindi) अनेक हैं। यहां तक कि आंवला का जूस भी कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। तो चलिए आंवला के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं आखिर आंवला है क्या? आंवला चूर्ण के फायदे

आंवला क्या है? – Amla Kya Hai

आंवला हरे रंग का एक छोटे से आकर का फल है। इसका स्वाद खट्टा होता है। यह विटामिन सी का प्राकृतिक स्रोत है। आयुर्वेद काफी स्वास्थवर्धक माना गया है। दरअसल, आयुर्वेद के दो बड़े ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में आंवला को ऊर्जा देने वाली जड़ीबूटी के रूप में बताया गया है। इतना ही नहीं भारत में हर साल दीपावली के ठीक नौ दिन बाद आंवला नवमी भी मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है और व्यक्ति निरोगी बनता है। पुराणों के अनुसार इस दिन आंवला के पेड़ पर भगवन विष्णु और भगवान शिव का वास होता है।

आंवला का गुण

छोटे से दिखने वाले हरे रंग के आंवला के गुण चमत्कारिक है। आंवला के गुणों की वजह से इसे 100 रोगों की एक दवा कहा जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन AB कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैश‍ियम, कैलशियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड पाए जाते हैं। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि बुखार कम करने, खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने के काम भी आता है। इतना ही नहीं यह एंटी एजिंग का काम भी करता है। खास बात यह है कि इसमें मौजूद विटामिन सी कभी खत्म नहीं होता। यहां तक कि इसका अचार बन जाने के बाद में विटामिन सी के गुण वैसे के वैसे रहते हैं।  

आंवला के फायदे – Amla ke Fayde

आंवला के फायदे (amla benefits in hindi) एक नहीं अनेक हैं। यह औषधीय गुणों की खान है। यह न सिर्फ खून को साफ करता है बल्कि दस्त, मधुमेह, और पेट की जलन की समस्या में भी लाभ पहुंचाता है। आंवला खांसी, श्वास रोग, कब्ज, रक्तपित्त, दमा, क्षय, छाती के रोग, हृदय रोग, मूत्र विकार आदि अनेक रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। इसका रोज़ाना सेवन चर्बी घटाकर वजन भी कम करता है। हम यहां आपको ऐसे ही कई आंवला के फायदे (amla benefits in hindi) बता रहे हैं। अगर आप आंवला नहीं खाते हैं तो इन्हें जानने के बाद आप जरूर इसे खाना शुरू कर देंगे। 

आंवला चूर्ण और मिश्री खाने के फायदे

आंवला हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। फिर चाहे वो आंवला चूर्ण ही क्यों न हो। खासतौर पर अगर आप आंवला के साथ मिश्री मिलाकर सेवन करेंगे तो तो यह और भी फायदा करेगा। अगर आप गंभीर हिचकी या फिर उल्टी की समस्या से गुजर रहे हैं तो आंवला चूर्ण और मिश्री मिलकर खाने से तुरंत आराम मिलता है। इसके लिए 10-20 मिली आंवला के रस में 5-10 ग्राम मिश्री मिलाकर सेवन करें। इससे हिचकी और उल्टी बंद हो जाती है।

आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे

जिन लोगों को मोतियाबिन्द की समस्या है या फिर आंखों की रौशनी कम हो रही है तो बिना देर किये आंवला का सेवन शुरू कर दीजिये। इसके साथ शहद लेंगे तो और भी फायदा मिलेगा। रोजाना एक चम्मच आंवला चूर्ण को शहद के साथ लेने से आंखों की रौशनी और मोतियाबिंद में लाभ मिलता है। साथ ही चेहरे पर बढ़ती उम्र का प्रभाव भी नज़र नहीं आता। इस मिश्रण का रोज़ाना सेवन करने से लिवर भी स्वस्थ रहता है। साथ ही सर्दी, खांसी और गले में खराश से जल्‍द राहत मिलती है।

आंवला और दूध के फायदे

कहते हैं दूध के साथ कभी किसी खट्टी चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए। मगर आंवला इस बात को भी गलत साबित करता है। आंवला और दूध साथ में लेने के कई फायदे हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से गुजर रहे हैं तो एक छोटा चम्मच पिसा हुआ आंवला रात को दूध (गाय का दूध हो तो और भी अच्छा) के साथ लें। यह आंतों को साफ कर कब्ज दूर करता है। 

एलोवेरा और आंवला जूस के फायदे

एलोवेरा और आंवला दोनों को ही आयुर्वेद में विशेष औषधि और जड़ीबूटी के रूप में उपयोग किया जाता है। एलोवेरा और आंवला जूस के फायदे वजन कम करने, हृदय को स्‍वस्‍थ रखने, पाचन को ठीक करने के साथ ही त्‍वचा और बालों के लिए भी होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी एलोवेरा और आंवला जूस इसमें फायदा करेगा। कब्ज की समस्या के लिए आंवला एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका है कि सुबह-सुबह तेज़ गर्म पानी में इन्हें मिलाकर पियें। पेट साफ हो जायेगा। 

गिलोय आंवला जूस के फायदे

साल 2020 में जब कोरोना महामारी ने दुनिया में कदम रखा तब भारत में सब गिलोय और आंवला का जूस पीकर इस बीमारी से लड़ रहे थे। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गिलोय और आंवला का जूस पाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। गिलोय का रस आंवले के रस के साथ मिलाकर लेना आंखों के रोगों के लिए लाभकारी होता है। 

बालों के लिए

आंवला न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप काले, मजबूत और चमकदार बाल चाहते हैं तो बालों में आंवला लगाएं। इसके अलावा आंवला से बालों की हर तरह की समस्‍या से निजात पाई जा सकती है। आंवले में फाइटो-न्‍यूट्रिएंट्स, विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं जो कि स्‍कैल्‍प पर रक्‍त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करते हैं। आंवले और हिना पाउडर को मिलाकर लगाने से सफेद बाल काले होने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है। वहीं अगर बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो दो चम्‍मच आंवले का पाउडर लें और इसमें जरूरत के अनुसार गर्म पानी, एक चम्‍मच शहद और दो चम्‍मच दही मिलाकर पेस्‍ट बना लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। अच्छे परिमाण के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसे जरूर लगाएं।

मजबूत हड्डियों के लिए

आंवला में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि आंवला हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। आंवला का जूस रोज पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह गुण गठिया के दौरान होने वाली जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज के लिए

आंवला में गैलिक एसिड, गेलोटेनिन, एलेजिक एसिड और कोरिलागिन नाम के खास तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। कच्‍चा आंवला खाने से डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। आंवला जूस भी ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और प्राकृतिक रूप से कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को घटाता है।

रक्त शुद्ध करने के लिए

शरीर का रक्त शुद्ध न हो तो चेहरे पर मुंहासे और दानों की समस्या से होकर गुजरना पड़ता है। आंवला में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि यह रक्त को शुद्ध करने का काम भी करता है। इससे मुंहासों और दानों की समस्या से छुटकारा मिलता है और स्किन भी ग्लोइंग बनती है।

आंवला मुरब्बा के फायदे – Amla ka Murabba ke Fayde

कुछ लोग आंवला के मुक़ाबले आंवला के मुरब्बे को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। मगर क्या आप जानते हैं आंवला का मुरब्बा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आंवला मुरब्‍बा हड्डियों को मजबूत करने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने, याद्दाश्त तेज़ करने के अलावा आपकी आंखों, बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

आंवले का चूर्ण के फायदे – Amla Churan ke Fayde

आंवला की तरह ही आंवला चूर्ण के भी कई फायदे हैं। इसके सेवन से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी यह काफी कारगर है। लिवर को स्वस्थ रखना हो या फिर डायबिटीज कंट्रोल में रखनी हो। आंवला चूर्ण आंवला खाने जितना ही फायदेमंद होता है। 

कच्चे आंवला खाने के फायदे

आंवला चूर्ण से कहीं ज्यादा फायदेमंद कच्चा आंवला होता है। इसके रोज़ाना सेवन से खून साफ़ करने में मदद मिलती है। कच्चा आंवला खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसका स्वाद काफी कड़वा होता है। कच्चा आंवला खाना चाहते हैं तो इसके छोट-छोटे पीस करके शहद के साथ मिक्स करें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क लें। इसका स्वाद अच्छा हो जायेगा। 

सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे – Amla Benefits in Hindi

यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि आंवला औषधीय गुणों की खान होता है और इसके कई स्वास्थवर्धक फायदे हैं। आंवला में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इस वजह से यह शरीर के कई रोगों को दूर करने की क्षमता रखता है। मगर क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट आंवला खाने के भी कई फायदे हैं। रोज सुबह खाली पेट आंवला खाने से न सिर्फ पथरी के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। बल्कि धीरे-धीरे कर पथरी पेशाब के रस्ते से निकल भी जाती है। इतना ही नहीं सुबह खाली पेट आंवला खाने से गैस, एसिडिटी और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सुबह खली पेट आंवला खाएं या फिर आंवला जूस पियें।

आंवला जूस के फायदे – Amla Juice ke Fayde

आंवला खाने की तरह ही आंवला जूस पीने के फायदे भी अनेक हैं। आंवला जूस का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवल जूस पीना सबसे बेहतर उपाय है। आप चाहें तो बाजार से आंवला जूस खरीदने के बजाय घर पर ही इसे बना सकते हैं। इसके लिए एक ग्लास पानी में चार आंवला के कटे हुए टुकड़े डालकर मिक्सी में पीस लें। अच्छे से पीस बाद इसे एक ग्लास में छानकर निकाल लें। अब इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाएं और जूस का स्वाद लें।  

आमला जूस के नुकसान – Amla ke Nuksan

जिस तरह हर चीज़ के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं उसी तरह आंवला जूस के नुकसान भी हैं। दरअसल, आंवला की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से सर्दी के मौसम में आंवला जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आंवला जूस के सेवन से दूर ही रहें। क्योंकि आंवला ब्लड प्रेशर को कम करता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को आंवला जूस का सेवन डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही करना चाहिए। अगर आप आंवला जूस का सेवन कर रहे हैं तो दिनभर में पानी भी खूब पियें नहीं तो डायरिया होने की आशंका भी बनी रहती है।  

आंवला खाने के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब- FAQ’s

आंवला कब खाएं?

वैसे तो आंवला कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सुबह के समय इसका सेवन अधिक फायदेमंद रहता है।

आंवले का सेवन कैसे करें?

आंवले का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप चाहें तो कच्चा आंवला खा सकते हैं या फिर आंवला जूस पी लें। इसके अलावा आंवले का अचार और मुरब्बा भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

आंवला जूस कब पीना चाहिए?

सुबह-सुबह आंवला जूस का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

कच्चा आंवला खाने से क्या होता है?

इसके रोज़ाना सेवन से खून साफ़ करने में मदद मिलती है।

आंवले में कौन सा विटामिन होता है?

आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

एक आंवले में कितना विटामिन सी होता है?

एकआंवले में विटामिन सी की मात्रा 600 मिलीग्राम होती है।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From वेलनेस