वेडिंग

बेटे की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 2000 बच्चों को खिलाया खाना, बहू श्लोका भी थीं शामिल, देखिए तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Mar 8, 2019
बेटे की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 2000 बच्चों को खिलाया खाना, बहू श्लोका भी थीं शामिल, देखिए तस्वीरें

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं। इस ग्रैंड शादी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अंबानी परिवार में अब बेटी ईशा के बाद बेटे आकाश अंबानी की शादी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से होने जा रही है।

इस शुभकाम को शुरू करने पहले अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘अन्न सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किया। साथ ही बच्चों ने धीरूभाई अंबानी स्कवायर के उद्घाटन के बाद फाउंटेन शो भी देखा। इस मौके पर अंबानी और मेहता परिवार साथ- साथ नजर आए। इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। लोगों ने अंबानी परिवार के इस नेककाम की खूब तारीफ की।

जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार का अन्न सेवा कार्यक्रम 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। साथ ही इस दौरान शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भी राशन की सप्लाई की जायेगी।

इस मौके पर अंबानी और मेहता परिवार दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे थे। बात करें अगर श्लोका मेहता की तो उन्होंने पिंक और ऑरेज कलर का कॉम्बिनेशन ब्राइडल सूट कैरी किया हुआ था और वहीं होने वाले दुल्हे राजा फिरोजी कलर के कुर्ते- पजामें में काफी स्मार्ट लग रहे थे।

वहीं हमेशा की तरह एवरग्रीन लुक देने वाली नीता अंबानी बेबी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। खाना परोसते समय वो बच्चों को काफी लाड़ दुलार करती हुई दिख रही थीं।

आकाश अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 11 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन दिया जायेगा। बता दें कि आकाश और श्लोका की सगाई 30 जून को मुंबई में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें फिल्म जगत समेत देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

 

मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले भी परिवार ने इसी तरह का आयोजन किया था। उस वक्त उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में 5000 लोगों को तीन दिन तक तीन वक्त का भोजन कराया था।

बता दें कि आकाश और श्लोका एक- दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ने साथ में एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। सिर्फ इतना ही नहीं, अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनकी होने वाली भाभी श्लोका मेहता के बीच भाभी- ननद का रिश्ता बनने से पहले भी एक रिश्ता रह चुका है और वह है दोस्ती का। दरअसल, ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं। इन दोनों ने काफी समय एक- दूसरे के साथ बिताया है। सिर्फ यही नहीं, हर फंक्शन में उन्हें ईशा और आकाश के साथ देखा भी जाता रहा है।

ये भी पढ़ें –

जानिए आखिर कौन हैं श्लोका मेहता जो बनने वाली हैं अंबानी खानदान की बहू
अंबानी घर की होने वाली बहू के संग आमिर खान ने लगाए ठुमके, देखिए वीडियो
ननद- भाभी बनने के पहले से ही है ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच ये रिश्ता
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले एंटीलिया में जमी संगीत की महफिल, देखें वीडियो

Read More From वेडिंग