Vastu

वास्तु के अनुसार घर में ये 5 बदलाव करने से चमक जायेगी आपकी किस्मत

Archana Chaturvedi  |  Mar 22, 2021
how to increase positive energy at home tips, vastu tips in hindi

 

 

हमारे और आपके घरों में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा भी रहती है। एक इंसान को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा देती है तो दूसरी उसके मार्ग में तमाम तरह की समस्याएं पैदा कर देती है। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए (how to increase positive energy at home) कई तरीकें बताये गये हैं। अगर किसी के जीवन में कई समस्याएं एक साथ चल रही हैं तो उसे वास्तु के अनुसार अपने घर में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से जल्द से जल्द इन समस्याओं से छुटकारा पा सकता हैं। 

घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए वास्तु के अनुसार करने चाहिए ये बदलाव How to Increase Positive energy at Home Tips in Hindi

 

वास्तुशास्त्र के हिसाब से अगर कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो आप और आपका परिवार की किस्मत चमक सकती है और आप एक खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। दरअसल, वास्तु-उर्जा के तीन क्षेत्र माने जाते हैं। पहला उत्तर-पूर्व, दूसरा ब्रह्मस्थान (मध्य) और तसीरा दक्षिण-पश्चिम स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन दिशा क्षेत्रों में वास्तु दोष होने से आपके सफलता के मार्ग में अवरोध उत्पन्न होने लगता है। यहां वास्तु एक्सपर्ट योगेश मिश्र जी बता रहें आपको उन 5 अहम बदलाव के बारे में जो वास्तु के अनुसार आपको अपने घर में जरूर कर लेने चाहिए। तो आइए जानते हैं उनके बारे में – वास्तु शास्त्र के अनुसार शौचालय

तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाएं

 

लगभग सभी घरों में तुलसी का पौधा होता ही है। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर के ब्रह्म स्थान आंगन में लगाना चाहिए। अगर आपके घर में आंगन नहीं है तो आप इसे उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से सफलता के बीच आने वाले सभी अवरोध दूर हो जाते हैं।

मंदिर सही दिशा में बनाएं

 

वास्तु के अनुसार मंदिर की सही दिशा ईशान कोण यानि कि उत्तर-पूर्वी दिशा मानी जाती है। अगर इस जगह का आपका मंदिर नहीं है तो तुरंत दिशा बदल लें। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ध्यान रखें कि ईशान कोण में थोड़ा ऊपर की तरफ मंदिर हो तो बेहतर रहेगा।

मुख्य द्वार की दिशा में बदलाव

घर का मुख्य द्वार हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पश्चिम की ओर होना चाहिए, क्योंकि ये शुभ दिशाएं मानी गई हैं। अगर इस दिशा में आपके घर का मेन गेट नहीं है तो तोड़-फोड़ करने की कोई जरूरत नहीं है। बस इसके लिए आपको अपने मेनगेट का रंग लाल रंग से मिलता-जुलता कराना होगा। आप उस पर लाल रंग के पर्दे भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है और उन्नति के मार्ग खुल जाते हैं। 

नमक का पोंछा

घर में भले ही आप रोजाना पानी या फिनाइल से पोंछा लगाते हों लेकिन हफ्ते में एक बार सेंधा नमक या समुद्री नमक से घर में पोंछा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यही नहीं ये आपकी किस्मत के दरवाजे भी खोल देता है। 

घड़ी को सही दिशा में लगाएं

घर या ऑफिस में घड़ी लगानी की सबसे उत्तम दिशा पूर्व, पश्चिम और उत्तर की मानी जाती है। क्योंकि ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है और लगभग सारे काम बिना किसी अड़चन के समय पर पूरे होते हैं। 

POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Vastu