वेडिंग

क्या आपने देखी थीं आशका गोराड़िया की ड्रीम वेडिंग की ये फोटोज़? – Aashka Goradia Wedding Photos in Hindi

Deepali Porwal  |  Dec 11, 2017
क्या आपने देखी थीं आशका गोराड़िया की ड्रीम वेडिंग की ये फोटोज़? – Aashka Goradia Wedding Photos in Hindi

हाल ही में इंडियन टेलीविज़न स्टार आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। अब उनकी शादी के बाद की यह तस्वीर भी खूब ट्रेंड कर रही है।

प्यार के संग ताज का दीदार

आगरा स्थित ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। शायद इसीलिए नवविवाहित जोड़े आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने भी अपने शादीशुदा जीवन की शुरुआत में ही प्रेमियों के बीच मशहूर इस जगह का दीदार कर लिया। आशका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के बाद की पहली तस्वीर अपलोड की है। इसमें वे बेहद खुश नज़र आ रही हैं तो ब्रेंट भी उनमें खोए हुए से दिख रहे हैं।

रस्मों-रिवाजों से हुए एक-दूजे के

आशका गोराडिया को इंडियन टेलीविज़न के कई हिट शोज़ में देखा गया है। अमेरिका के रहने वाले उनके पति ब्रेंट गोबल एक बिज़नेसमैन हैं। दर्शकों ने इस जोड़ी को नच बलिये के सीज़न 8 में देखा था। इन्होंने हाल ही में हिंदू व क्रिश्चियन, दोनों ही तौर-तरीकों से अपनी शादी की रस्मों को निभाया। इनकी शादी में इंडस्ट्री के काफी लोग भी सम्मलित हुए। देखें शादी की कुछ खास तस्वीरें।

यह तस्वीर उनकी क्रिश्चियन वेडिंग की है।

यह तस्वीर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी की है।

ये भी पढ़ें :

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी की शादी, फोटो कैप्शन ने खोला सीक्रेट वेडिंग का राज़

अब शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना ने की सीक्रेट वेडिंग!

गौरी को छोड़कर ‘इश्कबाज’ के ‘ओमकारा’ कुणाल जयसिंह ने थामा इनका हाथ!

विश लिस्ट : शादी से पहले ज़रूर करें ये 11 काम

Read More From वेडिंग