एक्सेसरीज़

हर लड़की की Closet में होनी चाहिए ये 10 चीजें

Taanisha Arora  |  May 13, 2016
हर लड़की की Closet में होनी चाहिए ये 10 चीजें

जब shopping की बात आती है तब हम लड़कियां काफी choosy  हो जाती हैं। हर किसी का अपना sense of style और comfort level होता है। पर फिर भी कुछ चीज़ें हैं जो हर लड़की के लिए common  होती हैं और कोई भी उन्हें अपने हिसाब से dress-up कर सकता है। तो आज हम लाएं हैं ऐसी कुछ essential चीज़ें जो आपके closet में होना बहुत ज़रूरी हैं:

1. Cute pajamas

पजामा लड़कियों की life की एक ऐसी necessity है जिसे ignore नहीं किया  जा सकता। और आप भी जैसे ही घर पहुंचती होंगी सबसे पहले अपना बैग रखकर अपना pajama ढूंढती होंगी। ये सबसे comfortable और flexible attire है ।

2. Flip flops

ये एक ऐसी चप्पल है जो bathroom से लेकर outdoors में भी चल सकती  हैं। Look के साथ-साथ ये बेहद  आरामदायक भी होती है।

3. Bathrobe

गीले बाथरूम में कपड़े बदलना किसे पसंद है? अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो bathrobe आपके लिए भी बहुत ज़रूरी चीज़ है।

4. Black ड्रेस

Black कलर evergreen माना जाता है। चाहे पार्टी हो या casual आउटिंग, दोनों में ही साथ निभाता है ये 😛

5. बैकपैक

शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसने कभी travel ना किया हो। Backpack एक ऐसी necessity है जो आपकी travel को बहुत आसान बना देती है। आप इसमें कपड़े, slippers और यहां तक की लैप्टॉप भी आसानी से pack  कर सकती हैं।

6. स्टाइलिश स्वेट्स

ये तो हर लड़की के खास दोस्त होते हैं। Comfy होने के साथ ये बेहद कूल लुक देते हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं।

7. बूट्स

हर लड़की को बूट्स बहुत पसंद होते हैं और ये हर western dress का लुक बिल्कुल चेंज कर देते हैं। इनसे annoying  shoe bite होने के chances भी बहुत कम होते हैं।

8. डार्क washed denims

इन denims को pair-up  करना है बहुत आसान। ये हर तरह के tops, shirts, kurti के साथ पहनी जा सकती हैं। ये आपके लुक को तो chic बनाता ही है पर comfortable होने के कारण मूड भी cool रहता है।

9. Accessories

ये होती है आपकी हर dress की साथी। एक simple सी dress को भी ये hot और stylish लुक देने का दम रखती है। और इसमें इतनी varieties होती हैं कि आप लेते-लेते थक जाएंगी पर ये खत्म नहीं होंगी।

10. हॉट lingerie

आपके intimate पलों को खास बनाना हो या फिर खुद को confident फील करवाना हो, perfect और hot lingerie आपको कभी मायूस नहीं होने देगी। तो आज ही कम से कम 2-3 pairs को stock-up करें अपने closet में।

Images: Shutterstock.com

यह भी पढ़ें: टाइम कम है? ट्राय करें दो मिनट में बनने वाले ये 7 हेयरस्टाइल्स

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल!

Read More From एक्सेसरीज़