रिलेशनशिप

ये 7 साइन बताते हैं कि आपका पार्टनर है आपका बेस्ट फ्रेंड

Megha Sharma  |  Aug 19, 2022
ये 7 साइन बताते हैं कि आपका पार्टनर है आपका बेस्ट फ्रेंड

बेस्ट फ्रेंड वो इंसान होता है जो आपकी हैप्पी प्लेस हो। एक ऐसा इंसान जिनके साथ आपको कंफर्टेबल महसूस होता है या फिर जो आसानी से आपके खराब दिन को अच्छा बना देते हैं, लेकिन इस तरह के इंसान को ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता है। इसी तरह से गुड पार्टनर होना भी बहुत ही जरूरी है। हालांकि, यह ग्रेट नहीं है कि आपको एक ही इंसान में दोनों मिल जाएं?

जिन लोगों को एक ही इंसान में बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर मिल जाता है वो बहुत ही लकी होते हैं। इस वजह से हम यहां आपको कुछ ऐसे साइन बताने वाले हैं, जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपका बेस्ट फ्रेंड है।

जब आप एक दूसरे से बोर नहीं होते हैं

आप जानते हैं कि आपको वो इंसान मिल गया है, जिनकी कंपनी में आप कभी बोर नहीं होते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप फिल्म देख रहे हों, चुपचाप बैठे हों या फिर अपनी पसंद की एक्टिविटी कर रहे हों, आपको हमेशा उनकी कंपनी पसंद आती है।

जब आप पार्टी करने की जगह एक दूसरे के साथ रात बिताना पसंद करते हैं

किसे रात के वक्त पार्टी करना पसंद नहीं होता है या फिर किसी की कंपनी में एन्जॉय करना अच्छा नहीं लगता है लेकिन अगर आपको पार्टी करने से ज्यादा अपने पार्टनर के साथ नाइट स्पेंड करना पसंद है तो आपको पता है कि वो आपके बेस्ट फ्रेंड भी हैं।

जब वो एडवाइज के लिए आपके गो-टू पर्सन हों

जब आप उनपर अपने इंपोर्टेंट फैसलों के लिए भरोसा करते हैं तो आप उनसे हर चीज के बारे में एडवाइज लेते हैं फिर चाहे वो आपकी जिंदगी में किसी चीज से जुड़ा हो या फिर आपकी प्रोफेशनल लाइफ में और ये बताता है कि वो आपकी लाइफ में आपके लिए कितने बड़े सपोर्टर हैं।

जब आप उनके सामने वीयर्ड रह सकते हैं

जब आपको लगने लगता है कि आपको उनके सामने अपने लुक या फिर बहुत सी चीजों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है तो इसका मतलब है कि वो आपके दोस्त भी हैं। जब आप अपने पार्टनर के सामने हेजिटेट नहीं करते हैं या फिर आप जैसे हैं वैसे रह पाते हैं, तो वो आपके लिए राइट इंसान हैं।

जब आप एक दूसरे को सब कुछ बताते हैं

जब आपको पता हो कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी चीज के बारे में कुछ भी बात कर सकते हैं और आपको इस बात का डर नहीं होता है कि वो आपको जज करेंगे तो इसका मतलब है कि वो आपके बहुत ही अच्छे दोस्त भी हैं।

जब आपको बात करने के लिए शब्दों की जरूरत ना पड़े

जब आपका पार्टनर आपको इतनी अच्छी तरह से जानता हो कि आपको उन्हें समझने के लिए शब्दों की जरूरत ही ना हो तो आपको पता चल जाता है कि आपको अपने लवर में आपका बेस्ट फ्रेंड भी मिल गया है।

Read More From रिलेशनशिप