ब्यूटी

इन 7 कारणों की वजह से आपके पास भी होने चाहिए Lip Crayons

Megha Sharma  |  Jul 9, 2021
इन 7 कारणों की वजह से आपके पास भी होने चाहिए Lip Crayons
मार्केट में आपको लिपस्टिक (Lipstick) की बहुत सी वैराइटी मिलती है और सभी के साथ एक्सपेरिमेंट करने में भी काफी मज़ा आता है। लिप क्रेयॉन ब्यूटी मार्केट में कुछ समय पहले ही आए हैं और तब से काफी ट्रेंडी हैं। 
अगर आप अभी भी इस फॉर्मुला से वाकिफ नहीं हैं तो हम आपको बता दें कि लिप क्रेयॉन (Lip Crayon) सही में लिपस्टिक की दुनिया को ही पलट कर रख दिया है। ये लिप लाइनर, लिपस्टिक और लिप बाम का एक सही कॉम्बिनेशन है और अगर आपने अभी तक लिप क्रेयॉन ट्राई नहीं किया है तो इन 7 कारणों को जानने के बाद आप भी इसे ज़रूर ट्राई करना चाहेंगे। 

इन वजहों से करें Lip Crayon का इस्तेमाल – 7 Reasons to use Lip Crayon in Hindi

लंबे समय तक टिके रहते हैं लिप क्रेयॉन

अन्य लिपस्टिक फॉर्मुला के मुकाबले लिप क्रेयॉन अधिक समय तक टिके रहते हैं। जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया, लिप क्रेयॉन, लिपस्टिक, लिपलाइनर और लिप बाम का कॉम्बिनेशन है। इस वजह से ये बहुत ही अधिक पिगमेंटेड होते हैं। यहां तक कि यदि आप हैवी मील भी लेते हैं तो भी लिप क्रेयॉन आपके लिप्स पर टिका रहता है। हां आपके लिप क्रेयॉन का कलर थोड़ा हल्का जरूर हो सकता है लेकिन ये पूरी तरह से हटता नहीं है। 

https://hindi.popxo.com/article/4-diy-milk-powder-face-pack-and-its-benefits-in-hindi

ये ड्राई नहीं होता

लिप क्रेयॉन सामान्य लिपस्टिक के मुकाबले काफी स्मूद होते हैं, खासतौर पर मेट लिपस्टिक के मुकाबले। इनमें मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स होते हैं जैसे कि विटामिन ई और शिया बटर, जो आपके होंठों को स्मूद रखने में मदद करते हैं। साथ ही यदि आप लिप क्रेयॉन को दोबारा से अपने होंठों पर लगाते हैं तो भी आपको अपने होंठ ड्राई नहीं लगेंगे। 

https://hindi.popxo.com/article/celeb-nutritionist-rujuta-diwekar-shares-bel-ka-sharbat-to-stop-hair-fall-tips-in-hindi-956138

बिना शार्पनर के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

जब आपके पास लिप क्रेयॉन हो तो आपको इसे बार-बार शार्प करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप केवल क्रेयॉन को ट्विस्ट करें और बस हो गया।

इस्तेमाल करना है आसान

लिप क्रेयॉन से आपको चुटकियों में परफेक्ट पाउट मिल सकता है। इसे लगाने के लिए आपको लिप लाइनर या फिर लिप बाम की जरूरत नहीं है। आप केवल अपने बैग में लिप क्रेयॉन रख सकती हैं। साथ ही आप इसका कहीं पर भी और किसी भी समय इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका फॉर्मुला बहुत ही स्मूद होता है और इस वजह से आपको लिप बाम की भी जरूरत नहीं पड़ती है। 

https://hindi.popxo.com/article/how-to-make-homemade-mascara-step-by-step-in-hindi

ये बहुत मेहंगे नहीं होते

सामान्य लिपस्टिक और लिप टिंट के मुकाबले लिप क्रेयॉन काफी सस्ते होते हैं। आप आसानी से 250 रुपये तक में अच्छी क्वालिटी का लिप  क्रेयॉन खरीद सकती हैं। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये लिपस्टिक के मुकाबले अधिक समय तक टिका रहता है। 

https://hindi.popxo.com/article/how-to-make-homemade-mascara-step-by-step-in-hindi

आप इसका लेयरिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं

यदि आपके लिप क्रेयॉन का कलर रिच है तो आप इसे अपने लिप ग्लॉस के नीचे भी लगा सकती हैं। लिप क्रेयॉन, हाइली पिगमेंटेंड होते हैं और ये अधिक समय टिके रहते हैं। यदि आप इसे लेयरिंग के लिए लगाते हैं तो ये आपको अच्छा कलर देता है और अधिक समय तक टिका रहता है। 

https://hindi.popxo.com/article/mango-peel-face-mask-and-scrub-for-healthy-skin-in-hindi

आप इसका चीक टिंट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं

लिप क्रेयॉन बेहद ही सॉफ्ट और ब्लेंडेबल होते हैं। इस वजह से अच्छे चीक टिंट का भी काम करते हैं। यदि आपका ब्लश पैलेट खत्म हो गया है तो आप अपने गालों पर लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल थोड़ा सा लिप क्रेयॉन अपने गालों पर डैब करना है और फिर उसे ब्यूटी स्पॉन्ज से ब्लेंड कर लेना है। 
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किन केयर रेंज के साथ अपनी त्वचा का रखें ख्याल। 

Read More From ब्यूटी