Love

इन 5 कारणों से लव मैरिज से ज्यादा बेहतर होती है अरेंज मैरिज

Megha Sharma  |  Jan 22, 2021
इन 5 कारणों से लव मैरिज से ज्यादा बेहतर होती है अरेंज मैरिज
आज के वक्त में चाहे लड़का हो या लड़की दोनों ही अपने लाइफ पार्टनर का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जिंदगी में फेरीटेल रोमांस हो लेकिन हो सकता है कि उनके माता-पिता ने पहले से ही अपनी पसंद का लड़का या लड़की ढूंढ चुके हों। यानि की अरेंज मैरिज। हम में से कई लोग खूबसूरत, शानदार और अच्छी वेडिंग का ख्वाब देखते हैं और सोचते हैं कि हमारे सपनों का शहजादा सफेद घोड़े पर बैठ कर आएगा और हमें अपने साथ ले जाएगा। 
लेकिन आज के वक्त में लड़के और लड़की अरेंज की जगह लव मैरिज करना पसंद करते हैं। इस वजह से आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि अरेंज मैरिज (Arrange Marriage), लव मैरिज (Love Marriage) से ज्यादा अच्छी क्यों होती है और यदि आप अरेंज मैरिज करेंगे तो आपको पछतावा क्यों नहीं होगा। 

इन 5 कारणों से अरेंज मैरिज है बेहतर – 5 Reasons Why Arrange Marriage is Better in Hindi

रिस्पेक्ट

क्योंकि आपके माता-पिता और रिश्तेदार ही आपकी शादी के लिए रिश्ता देखते हैं और इस वजह से आपकी वजह से उन्हें कभी भी किसी भी प्रकार की शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस वजह से अरेंज मैरिज में लड़के वालों और लड़की वालों के परिवारों में हमेशा एक दूसरे के लिए इज्जत बनी रहती है।

https://hindi.popxo.com/article/korean-hair-care-hacks-for-soft-and-shiny-hair-in-hindi

समानता

आपके माता-पिता आपकी पसंद-नापसंद और किस इंसान के साथ आप खुलकर बात कर सकते हैं या फिर आसानी से अपना जीवन बिता सकते हैं, ये देखकर ही आपके लिए सही रिश्ता तलाशते हैं। वो केवल ऐसा ही लड़का या लड़की खोजते हैं, जिनकी वेल्यू, गोल्स और विश्वास एक दूसरे से मिलते हों।

https://hindi.popxo.com/article/celebrity-black-dress-makeup-ideas-in-hindi

एडजस्मेंट

आप दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते होंगे और इस वजह से आप दोनों को ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। ऐसे में एडजस्मेंट करना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। आप दोनों अपने रिश्ते में तब तक एडजस्मेंट करेंगे जब तक आप एक दूसरे को अच्छे से जान नहीं जाते और एक स्टेबल रिलेशनशिप में नहीं आ जाते।

https://hindi.popxo.com/article/varun-dhawan-and-natasha-dalal-left-for-alibaug-for-their-wedding-in-hindi-936668

कोर्टशिप पीरियड

वक्त बदल गया है और इस वजह से आज के वक्त में अरेंज मैरिज का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करनी है, जिसे आप नहीं जानते हैं। आज के वक्त में माता-पिता अपने बच्चों को शादी से पहले एक दूसरे को जानने और समझने का वक्त देते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/keep-your-home-warm-winter-tips-in-hindi

विकल्प

इसमें कोई शक नहीं है कि जब आप अरेंज मैरिज करते हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं। आप अपनी मर्जी से अपनी पसंद के इंसान को चूज कर सकते हैं और उनसे शादी करके अपनी जिंदगी साथ में बिता सकते हैं। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Love