Love

आप भी इन 4 तरीकों से करा सकती हैं अपने पार्टनर से प्यार का इजहार

Megha Sharma  |  May 28, 2021
आप भी इन 4 तरीकों से करा सकती हैं अपने पार्टनर से प्यार का इजहार
कई बार ऐसा होता है कि एक लड़का आपको बहुत से हिंट और सिग्नल देता है कि वो आपको लाइक करता है या उसके दिल में आपके लिए फीलिंग (Feelings) है लेकिन यह कन्फ्यूजिंग हो सकता है क्योंकि ऐसे में आप उस लड़के की क्या फीलिंग हैं उन्हें सही से नहीं समझ पाती, जब तक कि वो सही तौर पर आपको बताए ना। हालांकि, एक लड़के से प्यार का इजहार करवाना बहुत ही आसान है।
कई मामलों में लड़के बहुत ही सेंसिटिव होते हैं, वो आपको अपनी फीलिंग्स के बारे में बताने को लेकर बहुत ही शाई फील करते हैं। इस वजह से ये आपका काम है कि आप उनसे उनकी फीलिंग्स का इजहार करवाएं और इसी वजह से हम आपके लिए ये आर्टिकल लाए हैं। दरअसल, इस लेख में हम आपको ऐसे 4 आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप लड़के से अपने प्रति उसके प्यार (Love) का इजहार करवा सकती हैं।

उसे जेलस फील कराएं

उसे जेलस फील कराने के लिए अपने दूसरे दोस्तों के साथ समय बिताएं और उसे कहें कि आप उसके दोस्त को पसंद करती हैं। जेलसी एक ऐसा तरीका है, जो उन्हें आपके प्रति अपनी फीलिंग का इजहार करने में मदद करेगा क्योंकि वो समझेंगे कि आप हमेशा ऐसे ही अवेलेबल नहीं रहने वाली हैं।

https://hindi.popxo.com/article/4-sings-which-tell-your-relationship-is-going-from-bad-phase-in-hindi

उनसे पूछें

आप उनसे सीधे पूछ सकती हैं कि वो आपके बारे में कैसा महसूस करते हैं। आप सीधे तरीके से बात करें और उन्हें एहसास दिलाएं कि वो आपके साथ अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं और अपनी फीलिंग्स के बारे में बता सकते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/bf-se-puchne-wala-question-in-hindi

उनकी बॉडी लैंग्वेज नोटिस करें

कई बॉडी लैंग्वेज के संकेत हैं जैसे उसकी निगाहें, उसका आपसे बात करने का तरीका और ऐसी और भी चीजें जो आपको यह जानने में मदद कर सकती हैं कि वह आपके लिए कैसा महसूस करता है। अगर आप ऐसी चीजों को नोटिस करते हैं, तो अपनी बॉडी लैंग्वेज को जितना हो सके खुला रखने की कोशिश करें ताकि उसे पता चले कि आप भी चीजों को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/reasons-people-cheat-on-their-partners-when-in-relationship-in-hindi

उसे आप पर भरोसा करने में मदद करें

कभी-कभी, एक लड़का अपनी भावनाओं को कबूल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता क्योंकि वह अस्वीकृति से डरता है या इस तथ्य से कि यह आप दोनों की दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। इसलिए उसे आप पर भरोसा करने में मदद करें और उसे अपने आस-पास सहज महसूस कराएं, जो उसे अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करने के लिए पर्याप्त हो।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Love