लाइफस्टाइल

निराशा से निपटने के लिए आपके बहुत काम आएंगी ये 3 टिप्स

Megha Sharma  |  Nov 9, 2021
निराशा से निपटने के लिए आपके बहुत काम आएंगी ये 3 टिप्स

क्या जिस प्रमोशन का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आपके जूनियर को मिल गया है? क्या आपके द्वारा बनाई गई प्रेंसेन्टेशन का क्रेडिट किसी और ने ले लिया है? या फिर आपका पार्टनर आपकी जगह किसी और चीज या इंसान को अधिक प्राथमिकता देता है? अगर इन सवालों का जवाब हां है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि इन सब चीजों की वजह से आपको निराशा महसूस होती है।

हो सकता है कि आप अपनी काबिलीयत, अहमियत आदि पर सवाल उठाते हों और इस वजह से रोने लगते हों। हालांकि, बता दें कि आप इसमें अकेले नहीं है। निराशा एक ऐसी चीज है जो ना केवल आपका दिल तोड़ती है बल्कि साथ ही आपको ऐसा लगने लगता है कि यह दुनिया एक बुरी जगह है। 

हालांकि, इस दौरान आपको ये याद रखना चाहिए कि अच्छा और बुरा दोनों ही जिंदगी का हिस्सा हैं और कोई भी इंसान इनका आनंद बिना थोड़ी बहुत निराशा या दिल टुटने के बिना नहीं ले सकता है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों? तो बता दें कि ऐसा इसलिए क्योंकि ये ऐसी भावना है, जो आपके अंदर की खूबियों को बाहर लाने में मदद करती है।

तो अगर आपने भी किसी कारण से हाल ही में निराशा महसूस की है तो यहां कुछ टिप्स दी जा रही हैं, जिनकी मदद से आप इसका सामना कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि निराशा कुछ समय के लिए होती है

कई बार जो चीजें हमें अभी बुरी लगती हैं, समय बदलने पर हम उन पर हंसने लग जाते हैं क्योंकि जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें एहसास होता है कि हम कितने बेवकूफ थे कि ऐसी स्थिति पर रिएक्ट किया। इस वजह से खुद को बुरा कहने की बजाए या फिर लोगों पर भरोसा करने की अपनी क्षमता पर शक करने की जगह आराम से बैठें और रिलेक्स करें। खुद को याद दिलाएं कि ये चीजों का अंत नहीं है और यह समय भी निकल जाएगा।

ये ना भूलें कि हर चीज किसी कारण से होती है

जो लोग चीजों में भरोसा करते हैं वो हमारी इस बात से सहमत होंगे कि सभी चीजें किसी ना किसी कारण से होती हैं और हमारी भलाई के लिए होती हैं। ध्यान रखें कि जिस प्रमोशन के लिए आप खुश हो रहे थे और वो आपको नहीं मिला तो इसका मतलब है कि अब आपको नई ऑपर्चुनिटी को ढूंढना चाहिए और अच्छी जगह जाना चाहिए। और जिस रिलेशनशिप के फेल होने पर आप अब खुश हैं? क्योंकि आपको इस ब्रेकअप की वजह से अपना बेटर हाफ मिला। इस वजह से हमेशा भरोसा करें कि हर चीज किसी न किसी कारण से होती है और अंत में आपको कभी पछतावा नहीं होगा।

निराशा सबसे अच्छा शिक्षक है

इसमें कोई दोराय नहीं है कि निराशा हमेशा आपको कोई ना कोई सबक सिखाकर जाती है जो आपको जीवन भर याद रहता है। आप या तो यह सीख जाते हैं कि क्या नहीं करना चाहिए, या फिर किस तरह से नहीं करना चाहिए। इस वजह से दोनों तरह से आपके लिए अच्छा है। यहां तक कि अगर आपको वो  नहीं मिलता जो आप चाहते हैं तो भी आपको कुछ ना कुछ जरूर मिलता है, जो अधिक आवश्यक होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आप इससे सीख लें और आगे बढ़ दाएं। कभी भी इन गलतियों को ना दोहराएं। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From लाइफस्टाइल