रिलेशनशिप

इन 3 कारणों की वजह से रिलेशनशिप में आने के 3 साल बाद अधिकतर कपल्स का हो जाता है ब्रेकअप

Megha Sharma  |  Jan 13, 2022
इन 3 कारणों की वजह से रिलेशनशिप में आने के 3 साल बाद अधिकतर कपल्स का हो जाता है ब्रेकअप

जब भी बात दिल की होती है तो इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता है कि कपल जीवनभर के लिए साथ रहेगा या नहीं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि अधिकतर कपल्स का रिलेशनशिप 3 साल तक डेट करने के बाद ही क्यों खत्म हो जाता है? जी हां, आपने सही पढ़ा है, अधिकतर रिलेशनशिप 3 साला बाद खत्म हो जाते हैं और इसका कारण अपने पार्टनर पर भरोसा ना होना या फिर इसके अलावा भी कई ऐसे इशू होते हैं, जिनकी वजह से दो लोगों के बीच का प्यार खत्म हो जाता है। तो चलिए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

एडिक्शन और ईटिंग डिसऑर्डर

पीने की लत, या फिर समय से खाना ना खाने की आदत आदि कई चीजें हो सकती हैं जो आपके रिलेशनशिप में तनाव पैदा करती हैं। भले ही आपको अपने एडिक्शन के ऊपर कंट्रोल हो लेकिन फिर भी ये आपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकता है। आपके पार्टनर को अगर इस तरह का एडिक्शन नहीं है तो वो आपका ध्यान रखता है और इसके प्रति खुद को जिम्मेदार समझता है। लेकिन इस वजह से उनमें और आपके बीच चीजें खराब होने लगती हैं और लंबे अंतराल में उनके अंदर गुस्सा आ जाता है। इस वजह से आप दोनों के बीच नियमित रूप से लड़ाई होना मूड स्विंग होना आदि परेशानियां होती हैं, जो आप दोनों के रिश्ते को खत्म कर देती हैं।

डुप्लिसिटी

लंबे समय के रिलेशनशिप विश्वास और भरोसे पर टिके होते हैं। इस वजह से रिश्ते में यदि आप धोखा देते हैं तो इससे आपके पार्टनर की भावनाएं हर्ट होती हैं। हालांकि, धोखे से अलग भी एक दूसरे को बिट्रे करने के तरीके होते हैं, जो आपके रिलेशनशिप को प्रभावित करते हैं। इसमें अपने दोस्त के प्रति सीक्रेट रखना या फिर काम और अपने फाइनेंस के बारे में ना बताना आदि शामिल है।

जीवन बदल देने वाली घटना

कई बार लोग लोगों के जीवन में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनकी वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरीके से बदल जाती है। इसमें नीयर-फैटल एक्सिडेंट से लेकर, कोई बीमारी या फिर किसी अपने को खो देना या करियर में आने वाला बदलाव आदि शामिल है। इसकी वजह से वो अलग चुनाव करते हैं और इस तरह की घटना आपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती है या फिर खत्म कर सकती है।

यह भी पढ़ें:
पिता और बेटे के रिश्ते पर सुविचार और कोट्स
रिटायरमेंट के बाद इन 3 वजहों से आपके रिश्ते पर हो सकते हैं नकारात्मक प्रभाव
अगर आपका पार्टनर करता है ये चीजे तो नहीं है वो आपके लिए The Perfect One

Read More From रिलेशनशिप