फैशन

आप भी इन 10 तरीकों से सेलेब्स की तरह वाइड लेग पैंट्स को कर सकती हैं स्टाइल

Megha Sharma  |  Feb 5, 2021
आप भी इन 10 तरीकों से सेलेब्स की तरह वाइड लेग पैंट्स को कर सकती हैं स्टाइल
वाइड लेग पैंट्स (Wide Leg Pants) या फिर प्लाजो (Palazzo), लॉन्ग ट्राउजर (Long Trouser) कट होते हैं, जो काफी वाइड और लूज होते हैं या फिर वेस्ट से फ्लेयर्ड होते हैं। वैसे तो प्लाजो पुराने वक्त में गर्मियों में महिलाओं या फिर लड़कियों द्वारा पहने जाते थे लेकिन ये एक बार फिर से ट्रेंड में हैं और अब इन्हें सभी सीजन में महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। ये काफी हल्के होते हैं और किसी भी सीजन में इन्हें आसानी से कैरी किया जाता है। इसके अलावा ये अरामदायक होते हैं और बहुत ही ब्रीजी होते हैं। वहीं फैशन के नजरिए से भी ये बहुत ही अच्छे लगते हैं। 
वाइड लेग पैंट्स (Wide Leg Pants) या फिर प्लाजो (Palazzo) काफी वैराइटी में मौजूद है और इस वजह से ये सभी महिलाओं की वॉरड्रोब का एक अहम हिस्सा बन गई है, यहां तक कि सेलेब्स भी इन्हें बहुत पसंद करते हैं। करीना कपूर, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और मानुषी छिल्लर से लेकर भूमि पेडनेकर तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इन वाइड लेग पैंट्स में नजर आ चुकी हैं।
और जैसा कि हमेशा फैशन स्टाइलिस्ट कहते हैं, इंसान को हमेशा वही पहनना चाहिए जो उन पर अच्छा लगे और जिसमें वो कम्फर्टेबल हों और क्या पता कि जो आपने पहना है, वो ट्रेंड बन जाए। 
यहां हम आपके लिए कुछ सेलेब अप्रूव्ड टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप भी वाइड लेग पैंट्स को स्टाइल कर सकती हैं और अपनी पसंद का फेब्रिक चुन सकती हैं। इसके अलावा हम आपको सलाह देंगे कि आप अपने जूतों का चुनाव ध्यान से करें और न्यूट्रल कलर्स पर ही टिकी रहें। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको सेलेब के वाइड लेग पैंट्स लुक दिखाते हैं।

सेलेब्स की तरह कैरी करें वाइड लेग पैंट्स- 10 Different Ways to Style Wide Leg Pants like Celebs in Hindi

करीना कपूर खान

Instagram

करीना कपूर वाइड लेग डैनिम पैंट्स में दिखाई दे रही हैं और बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को देखकर हम सिर्फ ये ही कह सकते हैं कि उनके जितना बेहतर कोई भी ये लुक कैरी नहीं कर सकता।

सारा अली खान

Instagram

सारा अली खान कलरफुल साटिन वाइड लेग पैंट्स में नजर आई थीं। उन्होंने अपने इस लुक को कोअर्ड शर्ट के साथ मैच किया। वैसे आप चाहें तो इस तरह का लुक इंटरव्यू के लिए ट्राई कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी

Instagram

कियारा नियोन मोनोटोन वाइड लेग पैंट लुक में दिखाई दी थीं। अपने इस लुक को कियारा ने खूबसूरत सनग्लास के साथ कंप्लीट किया था। 

https://hindi.popxo.com/article/most-stylish-tv-actresses-in-hindi

भूमि पेडनेकर

Instagram

भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑल ब्लैक लुक कभी बुरा या खराब नहीं लगता है और इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

अलाया एफ

Instagram

जवानी जानेमन की एक्ट्रेस अलाया एफ इस तस्वीर में सीक्विंड वाइड लेग जंपसूट में दिखाई दे रही हैं और बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/tips-to-style-over-sized-shirt-like-celebs-in-hindi

मानुषी छिल्लर

Instagram

अगर आपको स्पोर्टी लुक चाहिए तो आप मानुषी छिल्लर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें वह वाइड लेग पैंट्स में ही नजर आ रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/mynta-changes-its-offensive-logo-and-people-started-memes-fest-online-in-hindi-940025

तारा सुतारिया

Instagram

तारा सुतारिया इस व्हाइट कलर की वाइड लेग पैंट्स में किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/this-winter-not-only-black-these-color-outfits-are-also-in-trend-in-hindi

सोनाक्षी सिन्हा

Instagram

बॉस लेडी पैंट सूट में सोनाक्षी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और आप भी इस लुक को आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/never-tell-these-secrets-to-your-life-partner-in-hindi

प्रियंका चोपड़ा जोनस

Instagram

यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और आपको जल्द ही मीटिंग अटेंड करनी है तो आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/skin-care-mistakes-every-bride-to-be-should-avoid-in-hindi

श्रद्धा कपूर

Instagram

श्रद्धा कपूर इस पैंट सूट लुक में बहुत ही शानदार लग रही हैं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From फैशन