लाइफस्टाइल

बेहतरीन खुश्बू का तोहफा: 10 Body Mist Rs.1000 से भी कम में – Body Mist in Hindi

Parul Budhkar  |  May 5, 2016

मौसम चाहे कोई भी हो, हम सब चाहते हैं कि दिन भर हम महकते रहें…एक ऐसी खुश्बू से सराबोर रहें जो हमको भीड़ से अलग करती हो। थकान चाहे जितनी हो या पसीना चाहे जितना आए…एक अच्छी महक हम सब को एकदम फ्रेश कर देती है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि कुछ ऐसी body mist जो आपकी ये wish पूरी करेगी। body mist, perfumes से अलग होती है। perfumes के मुकाबले body mist की खुश्बू हल्की होती है जो सारा दिन नहीं रहती, लेकिन आप इन्हें दिन में कई बार apply कर सकते हैं। इन्हें carry करना आसान होता है और सबसे important बात..ये perfumes की तरह बहुत महंगी नहीं होती। यानि जेब पर भारी न पड़ते हुए भी आपको perfume जैसा फायदा होगा। तो जल्दी चुन लीजिए अपनी फेवरेट body mist !

 1. आयुर्वेद का कमाल

Kama Ayurveda Pure Vetiver Water Body Mist एक बहुत ही हल्की खुश्बू है जिसमें आयुर्वेद की प्राकृतिक महक को बरकरार रखा गया है। उत्तर भारत के अलीगढ़ के इलाके में पाई जाने वाली एक खास तरह के पौधे का इस्तेमाल इसमें किया गया है। यानी आपको मिलेगी एक बिल्कुल natural खुश्बू, एक अलग अंदाज में। खुश्बू के साथ साथ ये आपके pores को भी ठीक रखेगी और दिमाग को एक soothing effect देगी।

 

कीमत: Rs 175 यहां खरीदें

 

2. हरे रंग की खुश्बू- सबसे अनोखी

Nike Green Body Mist – For Women एक बेहद अच्छा idea साबित होगा। जब भी बहुत सारे प्रोडक्ट्स में confuse हों तो Nike पर भरोसा किया जा सकता है। इस हरे रंग की बॉटल की खुश्बू आपको जरूर पसंद आएगी। Nike ब्रांड यूं तो लड़कों का फेवरेट माना जाता है लेकिन ये surprise आपको जरूर पसंद आएगा।

 

कीमत: Rs 295 यहां खरीदें

 

3. कुछ हल्का मगर तेज-तर्रार

Playboy Play it Spicy Body Mist – For Women एक ऐसी बॉडी मिस्ट है जो आपको इस कीमत में मिलनी मुश्किल है। एक नामी ब्रांड और खर्चा आपकी जेब पर हल्का….इसे ignore करना आपको महंगा पड़ेगा। आखिर sexy and spicy कौन feel नहीं करना चाहेगा!

 

कीमत: Rs 344 यहां खरीदें

 

4. vanilla की महक

Soap Opera Puresense Body Mist Vanilla Bloom में वनिला की हल्की और सौंधी महक है। इस मौसम में भला इससे बेहतर क्या होगा।

 

कीमत: Rs 300 यहां खरीदें

 

5. स्ट्रॉबेरी और शैम्पेन एक साथ

Ital Veloce Strawberry Champagne Body Mist में वो दो चीजें हैं जो हर किसी को पसंद आएगी- स्ट्रॉबेरी और शैम्पेन…इसलिए इनकी खुश्बू से भी किसे इनकार होगा। हल्की महक वाला यह बॉडी मिस्ट miss नहीं करना चाहिए। एक बार तो जरूर ट्राय करें।

 

कीमत: Rs 481 यहां खरीदें

 

6. खुश्बू के साथ बरकरार रखे नमी

Face Oasis Brume Oasis Mist आपको महकाएगा तो है ही साथ ही आपकी skin को moisturized भी करेगा यानि आपकी नेचुरल नमी बनाए रखेगा। इस बॉडी मिस्ट में मल्टीविटामिन ए, सी और ई भी है जो त्वचा का खिंचाव बेहतर करेगा। यानी प्रोडक्ट एक और फायदे अनेक!

 

कीमत: Rs 950 यहां खरीदें

 

7. सेक्सी एंड फ्रेश

Victoria’s Secret Sheer Love Body Mist एक अलग ही फ्रेशनेस का अहसास कराएगा। विक्टोरिया सीक्रेट के प्रोडक्ट्स यूं भी अपनी uniqueness के लिए जाने जाते हैं और एलो विरा का यह बॉडी मिस्ट इस पर आपका यकीन बनाए रखेगा।

 

कीमत: Rs 899 यहां खरीदें

 

8. नारियल की फ्रेशनेस

Bath & Body Works Classics Creamy Coconut Body Splash के साथ अपना दिन coconut की हल्की लेकिन एकदम ताजा खुश्बू के साथ महकाना आपको फ्रेश कर देगा। साथ ही यह बॉडी मिस्ट आपकी स्किन का भी ख्याल रखेगा।

 

कीमत: Rs 844 यहां खरीदें

 

9. फूलों की महक

Gap Heaven Body Mist चमेली और कस्तूरी की बेहद attract करने वाली खुश्बू लिए है। यह बॉडी मिस्ट दिन के समय बहुत असरदार साबित होगी। आप चाहे ऑफिस जा रही हों या किसी छोटी सी पार्टी में…यह बॉडी मिस्ट आपकी खुश्बू से ही आपको भीड़ से अलग खड़ा कर देगी।

 

कीमत: Rs 755. यहां खरीदें

 

10. गुलाब और इलायची की खुश्बू

Forest Essentials Rose and Cardamom Body Mist गुलाब और इलायची की वो मिली जुली खुश्बू है जिससे किसी को भी प्यार हो जाए। दोनों ही खुश्बू बरसों से सबको लुभा रही हैं और इस बॉडी मिस्ट में यही खुश्बू आपको सराबोर करेगी। इस मिस्ट को पुराने आयुर्वेदिक तरीके से तैयार किया गया है जिसमें गुलाब और इलायची का तेल इस्तेमाल किया गया है जिसमें किसी भी तरह का कैमिकल नहीं है।

 

कीमत: Rs. 975 यहां खरीदें

 

 

Read More From लाइफस्टाइल