ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
14 सितम्बर हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व | Hindi Divas Kyon Manaya Jata Hai

14 सितम्बर हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व | Hindi Divas Kyon Manaya Jata Hai

हमारे देश में हिन्दी प्रेमियों की कमी नहीं है, यहाँ बड़ी मात्रा में लोग अपनी मातृ भाषा से प्यार करते हैं। हिन्दी भाषा के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करने के लिए हिन्दी दिवस की नींव रखी गई। अब मन में ये सवाल आना जरूरी है कि हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है? इसका जवाब हम अपने इस ख़ास ब्लॉग में लेकर आए हैं। यहाँ जानिए कि हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है, हिंदी दिवस का महत्व और 14 सितम्बर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है। 

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai | हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai | हिंदी दिवस कब मनाया जाता है
Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह फैसला लिया कि हिंदी ही भारत की राष्ट्रभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय की स्मृति और सम्मान के लिए हर साल हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जैसा कि हमने आपको बताया है कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस उस दिन को मनाते हैं जिस दिन हिन्दी को राजभाषा का सम्मान मिला। यह ऐतिहासिक निर्णय 14 सितम्बर 1949 को लिया गया था इसलिए देशभर के हिन्दी प्रेमियों ने इस दिन को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप में मनाना शुरू कर दिया। उम्मीद है आप समझ गए होंगें कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है(Rashtriya Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai)

यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर शायरी

ADVERTISEMENT

Vishwa Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai | विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 

इसके अलावा अक्सर लोग हिन्दी दिवस और विश्व हिन्दी दिवस के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं, विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है ये भी हर हिन्दीभाषी को पता होना चाहिए। विश्व हिंदी दिवस (Vishwa Hindi Diwas), 10 जनवरी को मनाया जाता है। असल में 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में ये विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। विश्व हिंदी दिवस को ही अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में जाना जाता है। 10 जनवरी को दुनियाभर के देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहला विश्व हिंदी दिवस नॉर्वे के भारतीय दूतावास ने मनाया गया था और इसके बाद सभी दूतावासों में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

 Hindi Diwas ka Mahatva | हिंदी दिवस का महत्व 

Hindi Diwas ka Mahatva | हिंदी दिवस का महत्व
 Hindi Diwas ka Mahatva

हिंदी भाषा वर्षों से हमारे देश में बोली जाती है। मगर समय के साथ और अंग्रेजी भाषा के बढ़ते प्रभाव ने इसका इस्तेमाल कुछ कम कर दिया है। बीच में एक समय तो ऐसा भी आया था, जब युवा पीढ़ी हिंदी बोलने में शर्म महसूस करने लगी थी। मगर समय के साथ हिंदी बोलने और लिखने का चलन एक बार फिर बढ़ गया। हिंदी को मातृभाषा भी बोला जाता है। लोगों के दिलों में हिंदी भाषा के प्रेम को बनाये रखने के लिए हिंदी दिवस का महत्व (hindi diwas ka mahatva) और भी बढ़ जाता है। हिंदी भाषा बेहद संवेदनशील है। यही वजह है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हिंदी भाषी लोग आसानी से मिल जाएंगे। आजकल इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढ़कर निकले बच्चे हिंदी बोलना तो दूर ठीक से पढ़ भी नहीं पाते। ऐसे में उन्हें हिंदी दिवस का महत्व (hindi Diwas ka Mahatva) समझाने के लिए हिंदी का एक खास दिन होना जरूरी है। जानिए हिन्दी दिवस से जुड़ी जरूरी बातें

Hindi Diwas ka Itihas | हिंदी दिवस का इतिहास

अब सवाल यह उठता है कि जब हिंदी इतनी लोकप्रिय भाषा है तो उसे मनाने के लिए अलग से एक दिन क्यों? दरअसल, इसके पीछे का इतिहास भी काफी रोचक है। वर्ष 1918 में गांधी जी ने एक हिंदी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कहा था। यहां तक कि उन्होंने इसे जनमानस की भाषा भी कहा था। इसके कई सालों बाद जब देश आजाद हो गया तब वर्ष 1949 में भारत की राष्ट्रभाषा क्या होगी, इस पर प्रश्न खड़ा हो गया। तब 14 सितंबर 1949 को काफी सोच-विचार के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने पर फैसला लिया गया। यह भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343 (1) में वर्णित भी है। इसके अनुसार संघ की राष्ट्रभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। हालांकि जब राष्ट्रभाषा के रूप में इसे चुना गया और लागू किया गया तो गैर-हिंदी भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और इसी के चलते हिंदी के साथ अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा। पढ़ते रहें हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है?  Hindi Diwas Slogan in Hindi

आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदी भाषा भारत के साथ ही नेपाल, अमेरिका, मॉरिशस, फिजी, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, युगांडा सहित दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। नेपाल में तो करीब 80 लाख हिंदी भाषी रहते हैं। वहीं अमेरिका में हिंदी बोलने वालों की संख्या साढ़े छह लाख के करीब है। हिंदी, अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। इसका मुख्य उद्देश्य साल में एक बार लोगों को इस बात से रूबरू कराना है कि हिंदी भाषा के विकास के लिए हिंदी का उपयोग पूरी तरह करना जरूरी है। इस कारण वो लोग, जो हिंदी का ज्ञान रखते हैं या हिंदी भाषा जानते हैं, उन्हें हिंदी के प्रति अपने कर्तव्य को याद दिलाने के लिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक नजर इसे भी देखें – Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye

ADVERTISEMENT

Rashtriya aur Antarrashtriya hindi diwas me Antar | राष्ट्रीय और अंतरष्ट्रीय हिंदी दिवस में अंतर

अक्सर हम हर हिन्दी दिवस और विश्व हिन्दी दिवस के बीच तुलना नहीं पाते ऐसे में आपको बता दें की हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितम्बर को सेलिब्रेट किया जाता है जबकि अंतरष्ट्रीय हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह द्वारा की गयी थी। विश्व हिंदी दिवस दुनियाभर के भारतीय दूतावास में मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस नॉर्वे के भारतीय दूतावास ने मनाया गया। बाद में दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तब से यह दिन हर साल 10 जनवरी विश्व के अलग अलग देशों में मनाया जाने लगा। वही हिंदी दिवस की बात करें तो यह दिन भारत में 14 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है क्योंकि संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 को स्वीकार किया था। तब से यह दिन भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

तो आपने यहाँ जाना कि हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है, उम्मीद करते हैं आपको जानकारी पसंद आई होगी।  अपनी भाषा के प्रति सम्मान जताना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी और उसको बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य बनता है इसलिए इस आर्टिकल को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर जरूर करें। 

यह भी पढ़ें : Hindi Diwas Poem in Hindi : जापानियों ने जिस ढंग से विदेशी भाषाएं सीखकर अपनी मातृभाषा को उन्नति के शिखर पर पहुँचाया है उसी प्रकार हमें भी मातृभाषा का भक्त होना चाहिए। पढ़ें हिन्दी पर ऐसे ही अनमोल विचार। 

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Hindi Diwas par Dohe

हिंदी दिवस से जुड़े सवाल और जवाब – FAQ’s

1.हिंदी दिवस मनाने का क्या उद्देश्य है?

हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को लुप्त होने से बचाने और युवा पीढ़ी को हिंदी भाषा की ओर आकर्षित करना है।

ADVERTISEMENT

2. सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं?

क्योंकि इस दिन साल 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राष्ट्रभाषा होगी।

3. भारत में प्रथम बार हिंदी दिवस कब मनाया गया था?

साल 1953 को पूरे भारत में 14 सितंबर को पहली बार हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया था।

ADVERTISEMENT
 

 

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

09 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT