ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
अपनी अनईवन आईब्रो को ग्रूम करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

अपनी अनईवन आईब्रो को ग्रूम करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

अगर आप अपनी आईब्रो (Eyebrow) की ग्रूमिंग को और इसके वेल शेप्ड होने को हमेशा नकारते रहते हैं तो इस आर्टिकल को आपको अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, यदि आपकी आईब्रो अच्छी लग रही हैं तो ये आपके चेहरे के सारे फीचर को और भी खूबसूरत दिखाने में मदद करता है। आईब्रो आपके फैशन और स्टाइल गेम (Style Game) को हमेशा अप करती है और यदि आप इसे ठीक तरह से मैंटेन नहीं करते हैं, तो इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। लेकिन कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, जो इनकी शेप को बनाए रखने में आपकी मदद करते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप अनईवन आईब्रो को फिक्स कर सकते हैं।

फुलर आईब्रो क्रिएट करें

हम सभी कभी न कभी ऐसी परिस्थिति में आए हैं, जब या तो हमारी आईब्रो अधिक प्लक हो गई या फिर हमने अधिक वैक्स करवा लिया या फिर थ्रेड से बहुत अधिक बाल निकल गए। हालांकि, आईब्रो को शेप में रखना अच्छी आदत है लेकिन आपको कभी आईब्रो के साथ बहुत अधिक एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि आप पहले ही ये गलती कर चुके हैं तो परेशान मत होइए क्योंकि मार्केट में कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी हैं, जिनकी मदद से आप अपनी ब्रो को नैचुरल दिखा सकती हैं। इसी तरह का एक प्रोडक्ट है आईब्रो किट और इसमें आपको जरूर इंवेस्ट करना चाहिए। अपनी ब्रो को डिफाइन और शेप करने के लिए आपको फाइन एंगल ब्रो ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।

https://hindi.popxo.com/article/banana-and-aloe-vera-face-pack-for-young-skin-in-hindi

सही कलर का चुनाव करें

अपनी ब्रो को शेप में रखने और खूबसूरत बनाए रखने के लिए ट्रिम करते रहना बहुत ही आवश्यक है। हालांकि, यदि आपने या फिर आपकी ब्यूटीशियन ने गलती से आईब्रो को अधिक ट्रिम कर दिया है और उनकी नैचुरल शेप खराब हो गई है तो ऐसी स्थिति में आपको अच्छी आईब्रो पेंसिल या फिर जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आईब्रो पेंसिल लें और आउटर लाइन ड्रो करें और आर्क बनाएं जो आपके नैचुरल हेयर लाइन की दिशा में हो और गैप को अच्छे से फिल कर लें।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/5-ways-to-use-one-eyeshadow-in-hindi

प्रोडक्ट को ईवनली लगाएं

आईब्रो को फिल करना या फिर मेकअप से उन्हें शेप देना आपके लुक को अच्छा या खराब कर सकता है। इस वजह से आपको ब्रो को फिल करते समय ध्यान रखना चाहिए। अगर आपकी आईब्रो नैचुरली मोटी हैं तो आपको पाउडर्ड आईब्रो प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और जेल का करना चाहिए। जेल बेस्ड आईब्रो मेकअप बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है और अधिक समय तक शेप को बनाए रखता है। हालांकि, इस दौरान इवनली प्रोडक्ट को लगाएं ताकि गैप और अनईवन लाइन को कवर किया जा सके।

https://hindi.popxo.com/article/what-shampoo-to-avoid-during-pregnancy-in-hindi

सही ब्रश का इस्तेमाल करें

ध्यान रखें कि आप फाइन-टिप्ड ब्रो ब्रश का इस्तेमाल करें जो आपकी आईब्रो को अच्छे से कवर करने में मदद करे। ट्रायएंगुलर शेप के साथ ब्रश आपके बालों जैसा स्ट्रोक देगा साथ ही फुलर ब्रो का इल्यूजन भी देगा। एक बार आप ब्रो को फिल कर लें तो स्पूली ब्रश या फिर कोंबो से प्रोडक्ट को अच्छे से ब्लेंड कर लें। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM की ग्लो ब्यूटी रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल।
18 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT