ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Beauty Transformation, Bollywood Actresses, ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन, फेमस बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस

फेमस बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस, जिनके ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया

कहते हैं समय के साथ काफी चीज़े बदल जाती हैं। यहां तक कि इंसान भी। जो सालों पहले जैसा दिखता हो, जरूरी नहीं आज भी वैसा ही दिखे। वक्त के साथ इंसान के स्वभाव और पर्सनैलिटी में काफी अंतर आ जाता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड में देखने को भी मिलता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री टैलेंट से भरी पड़ी है। आज के जमाने में यहां दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक कई टैलेंटेड एक्ट्रेसेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ती हैं। मगर क्या अपने कही इस बात पर गौर किया है कि समय के साथ इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में गजब का ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। 
https://hindi.popxo.com/article/emotional-detox-is-important-in-life-to-be-happy-know-why-and-when-you-need-it-in-hindi
जब ये बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थीं, तब से लेकर अभी तक इनके लुक में पूरी तरह से बदलाव आ चुका है। फिर चाहे वो इनकी पर्सनैलिटी हो, हेयर स्टाइल हो, मेकअप सेंस हो या फिर पूरा का पूरा लुक हो। सब कुछ उनकी पहली फिल्म से अब तक काफी अलग हो चुका है। देखिये पिछले कुछ सालों में कितनी बदल गईं हैं आपकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस।

दीपिका पादुकोण

आपको फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की दीपिका पादुकोण तो याद ही होगी। उस समय की दीपिका और आज की दीपिका में जमीन-आसमान का अंतर आ चुका है। अगर 14 सालों में किसी का ऐसा ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन हो सकता है तो हम चाहेंगे कि कोई हमारा भी ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन कर दे। 

प्रियंका चोपड़ा

कुछ महीने पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने मिस वर्ल्ड के दिनों की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी। फिल्म ‘अंदाज’ से प्रियंका चोपड़ा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अगर आप आज की प्रियंका चोपड़ा की तुलना तब की प्रियंका से करेंगे तो शायद उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। हालांकि ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक और होंठों की सर्जरी भी कराई है। मगर इसके साथ उनकी पर्सनैलिटी में हुआ ट्रांसफॉर्मेशन भी हैरान कर देने वाला है। 

आलिया भट्ट

साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। तब वह काफी क्यूट और चबी सी नजर आती थीं। हालांकि क्यूट तो वे आज भी हैं लेकिन अब आलिया चबी तो कहीं से नहीं रह गई हैं। आज न सिर्फ आलिया का ब्यूटी गेम बल्कि स्टाइल गेम भी जबरदस्त हो चुका है। आलिया भट्ट का ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन काबिले तारीफ है। 

सोनाक्षी सिन्हा

ADVERTISEMENT
सोनाक्षी सिन्हा जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थीं, तब सभी ने उनके बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाया था। उनकी पर्सनैलिटी को देखते हुए कोई भी उन्हें बतौर एक्ट्रेस स्वीकार करने से कतराता था। मगर समय के साथ और अपनी मेहनत के बल पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिगर और लुक्स पर काम किया। आज फिल्म ‘दबंग’ को आए 11 साल हो चुके हैं। इस दौरान की गई सोनाक्षी की मेहनत का ही असर है कि अब उनका ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन सभी को हैरान कर देता है। 

कंगना रनौत

छोटे शहर की कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपने सिग्नेचर कर्ल और कई शानदार फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर ये साबित कर दिया कि वे बाॅलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन हैं। ‘गैंगस्टर’ फिल्म के बाद इन 15 सालों में कंगना रनौत का  ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन हैरान कर देने वाला है। उनके स्टाइल से लेकर लुक्स तक सभी और ज्यादा आकर्षक हो गए हैं।

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

09 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT