ADVERTISEMENT
home / Handbags
असली लेदर के हैंडबैग की कैसे करें पहचान, How to Identify Real Leather Handbag

शॉपिग Tips: खरीदना चाहती हैं लेदर हैंडबैग तो ऐसे करें असली-नकली की पहचान

महिलाओं के लिए हैंडबैग जरूरी चीजों के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है। बाजार में तरह-तरह के हैंडबैग उपलब्ध हैं। हालाँकि, चमड़े यानि कि लेदर के हैंडबैग आज भी महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। लेदर हैंडबैग महिलाओं को अच्छा और रॉयल लुक देते हैं। यही वजह है कि महिलाएं लेदर पर्स की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। असली लेदर से बनी चीजें महंगी होती हैं। इसी वजह से बाजार में कम कीमत के नकली लेदर बैग बाजार में आ गए हैं। कम कीमत पर बैग मिलने के कारण महिलाएं इसकी ओर आकर्षित होती हैं। अब ऐसे में असली और नकली लेदर हैंडबैग की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है और आपके से धोखा हो जाता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आपको असली और नकली लेदर के सामान में फर्क पता होना चाहिए।

असली लेदर के हैंडबैग की कैसे करें पहचान How to Identify Real Leather Handbag Tips in Hindi

जब भी लेदर का हैंडबैग खरीद रही होती हैं तो आपके मन में सवाल जरूर आता है कि असली है या नकली? दुकानदार आपको प्योर लेदर का सामन कहकर ही बेचता है लेकिन कुछ समय बाद आपका सामान खराब होने लगता है, खासतौर पर हैंडबैग से चमड़ा हटने लगता है, जिसका मतलब है कि आपने नकली लेदर की खरीददारी की है। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्यों यहां हम आपको आज बतायेंगे कि असली लेदर की पहचान कैसे करें और चमड़े की गुणवत्ता कैसी होनी चाहिए। इससे आप असली और नकली लेदर के बीच आसानी से फर्क (How to Identify Real Leather Handbag) कर सकेंगे।

असली लेदर रंग बदलता है

जब असली लेदर को रगड़ा जाता है, तो वह हल्का लाल हो जाता है और उस पर धब्बे दिखाई देते हैं। असली चमड़े को मोड़ने पर उसका रंग बदलता नजर आएगा। जबकि नकली लेदर को आप से मुड़ेगा ही नहीं और ज्यादा जोर लगाने पर उसके रेशे निकलने लगेंगे और वो फट जाएगा।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/guide-to-take-care-of-leather-clothes-and-accessories-in-hindi

गंध से करें पहचान

असली लेदर का पता उसे सूंघ कर भी लगाया जा सकता है। जी हां, जब आप असली लेदर के हैंडबैग को सूंघेंगे तो उसमें अजीब सी बदबू आपको महसूस होगी, जिसके बारे में आप बता भी नहीं सकते। वहीं नकली लेदर में प्लास्टिक जैसी महक आती है या फिर कोई गंध नहीं। इस तरीके से भी आप असली लेदर का पता लगा सकते हैं।

फिनिशिंग का होता है फर्क

इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि चमड़ा वास्तव में जानवरों की खाल से बनाया जाता है। इस कारण असली लेदर में इलास्टिसिटी काफी ज्यादा होती है औऱ इससे उसमें तरह-तरह की टेक्सचर और अच्छी फिनिशिंग दी जा सकती है। इससे असली लेदर की कीमत बढ़ जाती है। नकली लेदर पर ज्यादा अच्छी फिनिशिंग नहीं होती है। नकली चमड़ा बनाने में कम खर्चा आता है। इससे यह बाजार में कम कीमत में उपलब्ध हो जाता है।

शाइनिंग से न खा जायें धोखा

ज्यादातर लोग शाइनिंग करते हुए हैंडबैग खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन असली लेदर के सामान की शाइनिंग बहुत अच्छी नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जानवर की त्वचा मोटी होती है और एक समान पतली नहीं होती है। यह असली लेदर से बने हैंडबैग को टाइट रखता है और मैट फिनिश जैसा नजर आता है। वहीं नकली चमड़ा प्लास्टिक से बना होता है जिसकी वजह से वो चमकदार और चिकना नजर आता है।

ADVERTISEMENT

पैटर्न का होता अंतर

असली लेदर के हैंडबैग्स कई तरह के पैटर्न उपलब्ध होते हैं। ये पैटर्न मानव त्वचा के समान हैं। आप इन पैटर्न में दरारें और सिकुड़न देख सकते हैं। कभी-कभी असली लेदर पर भी दाग ​​लग जाते हैं। जबकि नकली लेदर में ऐसा कुछ नहीं होता।

https://hindi.popxo.com/article/easy-tips-to-make-trendy-bag-with-old-denim-jeans-in-hindi

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किन केयर रेंज की मदद से आप भी अपनी त्वचा का रखें खयाल।

13 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT