ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
home remedies to get rid of under eye wrinkles, आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों से कुछ दिन में पाएं छुटकारा

आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों से कुछ दिन में पाएं छुटकारा, आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

अगर आप अपने आप को आईने में करीब से देखते हैं, तो आपको उम्र बढ़ने का कम से कम एक लक्षण दिखाई देने की सबसे अधिक संभावना है। आंखों के आसपास झुर्रियां। यह सबसे आम होती हैं और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने की शुरुआत भी लगभग यहीं से होती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हमारी लाइफस्टाइल ही समय से पहले पड़ने वाली इन झुर्रियों का सबसे बड़ा कारण है। आजकल की भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी में हम चाह कर भी अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। इसके अलावा पानी कम पीने की वजह से भी आंखों के नीचे झुर्रियां अपना घर बना लेती हैं। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई तरह की अंडर आई क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन आप घर पर ही कुछ आसान तरीके अपनाकर आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको यहां आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने के आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं।

बर्फ रगड़ें

बर्फ हर घर के फ्रिज में पाई जाती है। यह त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। आंखों के नीचे कुछ मिनटों के लिए हल्के हाथों से बर्फ रगड़ने पर झुर्रियां दूर हो जाती हैं। इसे आप हफ्ते में कम से कम 3 बार अपनी आंखों के नीचे रगड़ सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी चेहरे से झुर्रियों को दूर रखने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करती हैं। आप भी इसे एक बार आजमा कर जरूर देंखे। 

बादाम का तेल

बादाम का तेल आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार है। बादाम के तेल की कुछ बूंदें लेकर धीरे से आंखों के आसपास मालिश करें। आंख के नीचे बादाम के तेल की नियमित मालिश से त्वचा की बनावट में सुधार होता है और आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों के साथ काले घेरे भी दूर होते हैं। आप चाहें तो बादाम के तेल में नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलकर भी मालिश कर सकती हैं।

अनानास का रस

अनानास का रस भी आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा में एजिंग की समस्या को दूर करने में काफी मददगार हैं। यह आसानी से आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को मिटाता है। इसके लिए अनानास के कुछ टुकड़े ले और इनका रस निकाल लें। अब आंख के नीचे लगाकर इसे कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

ककड़ी का रस

ADVERTISEMENT
गर्मी के मौसम में सभी खीरा और ककड़ी खाने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। त्वचा में नमी की कमी के कारण आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ सकती हैं। मगर ककड़ी खाने के अलावा आप इन्हें आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों पर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस ककड़ी का रस चाहिए। ककड़ी का रस लगाने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और यह आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा भी मिलेगा। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

16 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT