ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
Gold Facial at home step by step, गोल्ड फेशियल

इन घरेलू चीजों से घर पर भी कर सकती हैं अपना गोल्ड फेशियल, जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

खूबसूरती सिर्फ मेकअप की मोहताज नहीं होती। कई बार बिना मेकअप किये भी त्वचा को खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ नियमित रूप से हर महीने फेशियल कर के भी खूबसूरत व ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है। अब आप सोचेंगी इस कोरोना वायरस के माहौल में कहां घर से बाहर निकलकर पार्लर जाएं या फिर घर पर ही ऑनलाइन सर्विस बुलाकर फेशियल कराएं। तो इसका सॉल्यूशन भी है हमारे पास। बिना पार्लर जाए या पार्लर वाली को घर बुलाये आप खुद ही अपना फेशियल कर सकती हैं। वैसे तो फेशियल कई तरह का होता है। गोल्ड फेशियल, सिल्वर फेशियल, डायमंड फेशियल, फ्रूट फेशियल आदि। मगर हम यहां गोल्ड फेशियल (Gold Facial) की बात कर रहे हैं।
https://hindi.popxo.com/article/skin-care-routine-for-dry-skin-in-hindi
गोल्ड फेशियल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर महिलाएं गोल्ड फेशियल ही करना पसंद करती हैं। गोल्ड फेशियल करने से न सिर्फ त्वचा में सोने सा निखार आता है बल्कि त्वचा की गंदगी भी अच्छे से साफ हो जाती है। इसके अलावा चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी इम्प्रूव होता है। ये सूरज की यूवी किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है। वैसे तो बाजार में गोल्ड फेशियल की कई किट आती हैं। मगर आप इसे घरेलू चीजों के साथ घर पर भी आसानी से कर सकती हैं। जानिए  घरेलू चीजों से घर पर गोल्ड फेशियल करने का तरीका। 

स्टेप 1- क्लींजर

किसी भी फेशियल का पहला स्टेप होता है क्लींजर। गोल्ड फेशियल करते समय भी सबसे पहले क्लींजर से स्किन को क्लीन किया जाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में दो से तीन चम्‍मच दूध डालें। इसके बाद रूई के फाहे को दूध में डुबोकर पूरे चेहरे पर लगाएं। अब सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें और फिर उसे सूखने दें। इसके बाद चेहरा धो लें।

स्टेप 2- स्क्रब

अब बारी आती है चेहरे को स्क्रब करने की। इसके लिए आप खुद ही गोल्ड स्क्रब घर पर बना सकती हैं। सबसे पहले एक बाउल में एक चम्‍मच नींबू, 1 चम्मच चीनी और थोड़ा सा शहद लेना है। अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर स्क्रब बना लें। इस स्क्रब को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। थोड़ी देर तक सर्कुलर मोशन में चेहरे को स्‍क्रब करने के बाद इसे सादे पानी से धाे लें। 

स्टेप-3 फेस पैक

स्क्रब के बाद बारी आती है फेस पैक की। आप घर पर भी गोल्ड फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए आधा चम्‍मच नींबू का रस, आधा चम्‍मच नारियल का तेल, एक चम्‍मच दही, एक चौथाई चम्‍मच हल्‍दी पाउडर और एक चम्‍मच शहद। सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिक्स कर लें और पैक तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। और अच्छे से सूख जाने दें। इसके बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

स्टेप 4- फेस क्रीम

ADVERTISEMENT
आखिर में बारी आती है फेस क्रीम की। इसके लिए आप रोज इस्तेमाल में आने वाला मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं। मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता और स्किन ग्लोइंग दिखती है। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

09 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT