ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
DIY how to make your own eye shadow at home, घर पर आई शैडो बनाने का तरीका

आई मेकअप से करती हैं प्यार तो जानिए घर पर आई शैडो बनाने का तरीका

कहते हैं खूबसूरती सादगी में ही होती है। मगर इस सादगी भरी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए थोड़े बहुत मेकअप की जरूरत तो पड़ती ही है। मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा होता है आई मेकअप। आंखें खूबसूरत हों तो देखने वालों की निगाह और कहीं जा ही नहीं पाती। इसके लिए आई मेकअप का सधा हुआ होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें क्या चाहिए? आई लाइनर, मस्कारा और आई शैडो। आज हम यहां आई शैडो की बात कर रहे हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/common-eyeliner-mistakes-that-can-ruin-your-look-in-hindi
आई शैडो (Eye Shadow) एक ऐसा मेकअप है, जिसे लड़कियां अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ लगाना ही पसंद करती हैं। फिर चाहे वो कलर्ड आई शैडो हो या फिर ग्लिटर आई शैडो। वैसे तो बाजार में आई शैडो पैलेट की भारी रेंज उपलब्ध है लेकिन अगर आप बाजार का आई शैडो इस्तेमाल करते-करते बोर हो गई हैं तो क्यों न घर पर ही इसे अपनी पसंद से बना लिया जाए। जी हां आप आई शैडो को घर पर भी बना सकती हैं। जानिए कैसे?

घर पर आई शैडो बनाने का तरीका

आई मेकअप करते समय आई शैडो का सही शेड पता होना बेहद जरूरी है। उदाहरण के तौर पर अगर आप सांवली रंगत की मालकिन हैं तो आपको निऑन कलर्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आपके लिए गोल्ड शेड, कॉपर शेड, ब्राउन शेड, ब्रोंज शेड और बरगंडी शेड परफेक्ट रहेंगे। वहीं अगर आपका कॉम्प्लेक्शन ज्यादा फेयर है तो निऑन कलर्स के अलावा आप पिंक और डार्क शेड्स अच्छे लगेंगे। इन सब को आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। जानिए घर पर आई शैडो बनाने का तरीका। इसके लिए आपको चाहिए-
– आधा चम्मच अरारोट पाउडर  
– पसंदीदा कलर पाउडर
– शिया बटर 

आई शैडो बनाने की विधि

आईशैडो बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इसमें आधा चम्मच आरारोट पाउडर डालें। इसके ऊपर अपनी पसंद का कोई भी कलर पाउडर मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच शिया बटर डाल कर तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। जब इसमें पाउडर का टेक्सचर आ जाए तो इसे आईशैडो की तरह इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसे किसी पुराने आई शैडो पैलेट में या फिर कंटेनर में बंद करके भी रख सकती हैं। 

ग्लिटर आई शैडो बनाने का तरीका

आजकल ग्लिटर आई शैडो का ट्रेंड भी छाया हुआ है। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस से लेकर आम लड़कियां भी इस ट्रेंड को आजमाने से खुद को नहीं रोक प् रहीं। वैसे तो बाजार में आप अलग से ग्लिटर आई शैडो पैलेट खरीद सकती हैं। मगर चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के। हम यहां लिक्विड फॉर्म में ग्लिटर आई शैडो बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
– आईशैडो पाउडर पिगमेंट
– स्प्रे सेटिंग
– स्ट्रॉ
– खाली लिपग्लॉस कंटेनर
– ड्रॉपर

ग्लिटर आई शैडो बनाने की विधि

सबसे पहले स्ट्रॉ की मदद से थोड़ा आई शैडो पिगमेंट निकाल लें। अब आईशैडो पिगमेंट को एक खाली लिपग्लॉस कंटेनर में डालें। इसके बाद ड्रॉपर का इस्तेमाल करते हुए इसमें थोड़ा सेटिंग स्प्रे डालें। अब लिपग्लॉस कंटेनर बंद करके उसे अच्छे से शेक करते हुए मिक्स करें। आपका लिक्विड आई शैडो बनकर तैयार है। 
https://hindi.popxo.com/article/5-times-you-can-use-bb-cream-instead-of-foundation-and-concealer-in-hindi
07 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT