ADVERTISEMENT
home / Acne
DIY Charcoal Face Mask at home, चारकोल फेस मास्क बनाने का तरीका

DIY: घर पर इस तरह बनाएं चारकोल फेस मास्क और पाएं सभी स्किन प्राॅब्लम से छुटकारा

खूबसूरत त्वचा भला किसे पसंद नहीं होती। इसके लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाते हैं, पार्लर में हजारों खर्च कर देते हैं और कई घरेलू नुस्खे भी अपना लेते हैं। मगर इन सब के बावजूद स्किन का ख्याल ठीक ढंग से न रखा जाये तो जन्म लेती हैं कई स्किन प्रॉब्लम। त्वचा पर मुंहासें, काले धब्बे, ओपन पोर्स आदि। इसके अलावा पसीना, धूल-मिट्टी, धूप और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा दिन-पर-दिन अपनी जान खोने लगती है और मुरझा सी जाती है। त्वचा को सभी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने के लिए बस एक ही चीज़ काफी है और वो है चारकोल फेस मास्क (Charcoal Face Mask)। इसके लिए आपको बाहर से चारकोल फेस मास्क खरीदने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप घर में मौजूद चीजों और चारकोल की मदद से हर तरह की स्किन टाइप के अनुसार चारकोल फेस मास्क बना सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/gold-facial-at-home-step-by-step-in-hindi

मुंहासे दूर करे ये चारकोल फेस मास्क

मुंहासे खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए बड़ी समस्या होते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही चारकोल फेस मास्क बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए-
– 2 बड़े चम्मच क्ले 
– 2 एक्टिवेटिड चारकोल कैप्सूल
– 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
– 1 बूंद एसेंशियल ऑयल 

चारकोल फेस मास्क बनाने का तरीका

सबसे पहले एक एक कटोरी में सभी इंग्रीडिएंट्स को डालें और इसे तब तक मिलाएं जब तक यह पेस्ट न बन जाए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें बाद में सादे पानी चेहरा धो लें। क्ले और एक्टिवेटेड चारकोल ऑयली स्किन के लिए बेहतरीन हैं क्योंकि ये दोनों त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेते हैं। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर और टी ट्री ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल भी ब्रेकआउट से लड़ने के लिए अच्छा काम करते हैं। 

स्किन टाइटनिंग के लिए चारकोल फेस मास्क

उम्र से पहले त्वचा पर आने वाले एजिंग के निशान हर के लिए परेशानी का सबब होते हैं। घर पर स्किन टाइटनिंग के लिए चारकोल फेस मास्क बनाकर समय से पहले आने वाली एजिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 
– 1 अंडे का सफेद हिस्सा
– 2 एक्टिवेटिड चारकोल कैप्सुल
– 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

चारकोल फेस मास्क बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में अंडे का सफेद हिस्सा निकाल लें और इसे तब फेटें जब तक ये फ्लफी न हो जाए। अब इसमें चारकोल कैप्सूल का पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। तीनों को अच्छे से मिक्स करते हुए इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। मास्क के अच्छे से सूख जाने के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 
10 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT