ADVERTISEMENT
home / Natural Care
Rakulpreet Singh, Jau ka Pani, Barley Water, रकुल प्रीत सिंह, जौ का पानी

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए रकुल प्रीत सिंह पीती हैं जौ का पानी

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। वैसे तो रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म के साथ की थी लेकिन बॉलीवुड में भी वे अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं। फिल्म ‘यारियां’ से रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। जल्द ही वे नेटफ्लिक्स पर अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में भी नजर आ आने वाली हैं। एक्ट्रेस होने के नाते रकुल प्रीत सिंह को अपनी स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। खासतौर पर गर्मियों में। गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए रकुल प्रीत सिंह किसी तरह का महंगा ट्रीटमेंट लेने के बजाय घर का बना हुआ जौ का पानी (Barley Water) पीना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे खुद उन्होंने ये बात सबके साथ शेयर की। 
https://hindi.popxo.com/article/chocolate-rica-regular-wax-in-hindi
इन दिनों रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ प्रमोट करने में लगी हैं। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मगर प्रमोशन ने समय निकालकर रकुल प्रीत सिंह अपनी स्किन का ख्याल रखना भी नहीं भूलतीं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपना स्किन केयर सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए रकुल प्रीत सिंह जौ का पानी (Jau ka Pani) पीती हैं। इसकी एक तस्वीर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

इस तस्वीर में रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) हाथ में जौ का पानी का गिलास पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सोच रहे हैं कि गर्मी को कैसे हराया जाए? तो जौ के पानी को अपने बचाव में आने दें। मेरे सुपर कूल न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा सुझाया गया एक कूल ड्रिंक। यह आपको सभी गर्मियों के संकटों से छुटकारा दिलाएगा फिर चाहे वो मुंहासे, ब्लॉटिंग या फिर पाचन की समस्या हो। इसे कहते हैं छोटा नाम बड़ा काम।”

घर पर जौ का पानी कैसे बनाएं

सिर्फ रकुल प्रीत सिंह ही नहीं आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए जौ का पानी (Jau ka Pani) घर पर आसानी से बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच जौ लें, फिर इसे अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद जौ को पानी में डालकर रात भर के लिए भिगो दें। भिगोने के बाद सुबह इसका सारा पानी निकाल लें। इसके बाद दो कप पानी लें। इसे गैस पर किसी बर्तन में डालकर रख दें। अब इसमें जौ डाल दें। इसे तब तक उबालें जब तक जौ नरम ना हो जाए ठंडा होने के बाद नमक, नींबू और शहद डालकर आप जौ का पानी को पी सकते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर पिंपल नहीं होते है और स्किन ग्लो करती है। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
02 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT