ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
गर्मी में लू से बचने के उपाय, Home Remedies for Heat Stroke in Hindi

गर्मी में लू से बचने के उपाय – Home Remedies for Heat Stroke in Hindi

 

भारत के कई हिस्सों में गर्मियों के दौरान तापमान इतना अधिक हो जाता है कि लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मियों के दिनों में दोपहर के समय बहुत ही तेज गर्म हवाएं चलती हैं और इन्हें ही लू कहा जाता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी होती है, वो गर्म हवाओं (heat stroke treatment) का सामना कर लेते हैं लेकिन जो लोग इसका सामना नहीं कर पाते हैं वो बीमार पड़ जाते हैं। भारत में हर साल गर्मी के दौरान चलने वाली लू की चपेट में हजारों लोग आते हैं। इस वजह से हम अपने इस लेख में आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लाए हैं, जिनकी मदद से आप लू का सामना कर सकते हैं, या फिर इससे बीमार होने से बच सकते हैं। दस्त रोकने के घरेलू उपाय

लू लगना क्या है – What is Heat Stroke in Hindi

 

गर्मियों के दौरान दोपहर के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं को ही लू कहते हैं। दरअसल, जब ये तेज हवाएं हमारे शरीर के संपर्क में आती हैं तो ये हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देती हैं। इस वजह से हमें कई समस्याएं होने लगती हैं। गर्मी के दौरान यदि आप अधिक समय तक तेज धूप में काम करते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इस वजह से आपको लू लग जाती है। हालांकि, बच्चों और बूढ़ों को अधिक जल्दी लू सकती है और कई बार लू के लक्षण जल्दी से पकड़ में नहीं आ पाते हैं और इस वजह से आपको लू के लक्षणों के बारे जानकारी होनी चाहिए। गर्मी से बचने के उपाय

लू लगने के लक्षण – Lu Lagne ke Lakshan

ADVERTISEMENT

लू लगने पर आपके सिर में तेज दर्द होता है, चक्कर आते हैं या सांस लेने में परेशानी आदि समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, शुरुआत में ये लक्षण (loo symptoms) बहुत अधिक तीव्र नहीं होते हैं लेकिन समय के साथ परेशानी बढ़ने लग जाती है। लू के कारण कई बार आपको तेज बुखार भी हो सकता है क्योंकि इसमें शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। इसके अलावा उल्टी आना और शरीर में दर्द होना भी इसके सामान्य लक्षण (लू लगने के लक्षण) हैं। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है, या फिर जो शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, वो लू लगने पर कई बार बेहोश भी हो जाते हैं। 

लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे – Home Remedies for Heat Stroke in Hindi

लू (lu lagne ke lakshan) की वजह से आपको उल्टी, सिर में दर्द, सांस लेने में परेशानी, आदि समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से आपको गर्मियों में आपको खुद को दूसरों का अधिक ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में चलने वाली लू बेहद ही खतरनाक होती है और इस वजह से आपको गर्मियों में चलने वाली लू (home remedies for heat stroke) के लिए खुद को पहले से ही तैयार रखना चाहिए। आपको इसके लिए ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नीचे दिए गए घरेलू नुस्खे लू (heat stroke in hindi) से बचने के लिए आपके बहुत काम आएंगे। 

सेब का सिरका

यदि आपको लू लग जाती है तो आपके शरीर में मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। इसके अलावा आपके शरीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल की मात्रा भी कम हो जाती है। इस वजह से आपको सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में संतुलन बना रहता है। आपको दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीना चाहिए।

ADVERTISEMENT

चंदनासव

इसे चंदन और कई तरह की जड़ी बूटियों से मिलाकर बनाया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक चंदनासव में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और इसकी ठंडी तासीर के कारण ही ये आपको गर्मी में लू लगने पर मदद करता है। इसके लिए आपको तीन से चार चम्मच चंदनासव को पानी में मिकालर दिन में दो बार पीना चाहिए।

बेल का शरबत

गर्मियों में बेल का शरबत पीना बहुत ही लाभकारी होता है। बेल में विटामिन सी और फाइबर होता है। साथ ही यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है और आप लू से खुद बचा सकते हैं। इसके अलावा बेल का शरबत आपके पाचन तंत्रिका भी स्वस्थ रखता है।

गिलोय का पानी

गिलोय आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय, वात, पित्त आदि समस्याओं को भी दूर करता है। इस वजह से यदि आपको लू के कारण तेज बुखार हो तो आपको गिलोय का पानी पीना चाहिए। 

अधिक से अधिक पानी पीएं

पानी की कमी, लू लगने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि गर्मी में यदि आप अधिक पानी नहीं पीते हैं, तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें और जितना अधिक पानी पी सकें उतना अधिक पानी का सेवन करें। 

ADVERTISEMENT

एलोवेरा जूस

एलोवेरा का जूस, आपके सिस्टम को शांत करने में मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा के जूस में ऐसे गुण भी होते हैं, जिनकी वजह से आपका शरीर बाहरी परिस्थितियों के अनुकूल रहता है। इस वजह से गर्मियों में घर से बाहर जाने से पहले आपको एक गिलास एलोवेरा का जूस पी लेना चाहिए।

ना खाएं तैलीय भोजन

गर्मियों में आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को सेवन करना चाहिए, जिन्हें आप आसानी से पचा सके और जिनमें बहुत अधिक वसा या फिर तेल ना हो। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में तरबूज और खरबूजा आदि फलों को भी शामिल करना चाहिए। साथ ही आपको दही का सेवन भी करना चाहिए। दरअसल, ये सब गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

नारियल पानी

शायद आप भी नारियल पानी के गुणों के बारे में जानते होंगे। नारियल पानी में बहुत ही पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को गर्मी से बचाए रखने में मदद करते हैं। इस वजह से आपको गर्मियों के मौसम में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इसका सेवन करने से आप लू लगने से खुद को बचा सकते हैं।

सौंफ के बीज

सौंफ का पानी आंतरिक रूप से आपके शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इस वजह से आपको रातभर सौंफ के बीज को पानी में भिगो कर रख देना चाहिए और सुबह इसके पानी का सेवन करना चाहिए। यह आपको गर्मी में लू से जरूर बचा कर रखेगा।

ADVERTISEMENT

पुदीना और तुलसी

पुदीना और तुलसी ये दोनों ही मनुष्य के पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। यदि आप ठंडे पानी के गिलास में इन दोनों के पाउडर को थोड़ी सी चीनी के साथ मिला कर पीते हैं तो इससे आपको लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

आम पन्ना

कच्चे आम और मसाले से बना आम पन्ना सभी को अच्छा लगता है क्योंकि इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है लेकिन इसका स्वाद ही नहीं बल्कि इसके गुण भी इसे गर्मियों में पीने के लिए बहुत ही लाभकारी बनाते हैं। साथ ही ये आपके पाचन तंत्र के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है, इस वजह से आपको रोजाना दिन में 2 बार आम पन्ना जरूर पीना चाहिए।

छाछ

छाछ, का सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। इसे पीने से आपको ताजगी महसूस होती है और साथ ही ये गर्मियों में लू की समस्या को दूर रखने में भी मदद करता है। 

लू से बचने के उपाय से जुड़े सवाल और जवाब – FAQ’s

ADVERTISEMENT
लू से बचने के लिए क्या खाएं?

लू से बचने के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी होती है। इस वजह से गर्मियों में आपको दही, शरबत, खसखस का जूस, नींबू पानी, आम पन्ना आदि चीजों का सेवन करना चाहिए।

लू लगने पर क्या होता है?

यदि आपको हल्की लु लगती है तो आपको लगातार पसीना आता रहता है और सिर में दर्द हो सकता है लेकिन यदि आपको तेज लू लगती है तो आपको तेज बुखार हो सकता है।

लू कब लगती है?

गर्मियों के दौरान तेज गर्म हवा चलती है और जब कोई व्यक्ति इसके संपर्क में आता है तो उसे लू लगने का खतरा रहता है।

लू लग जाने पर क्या करें?

लू लग जाने पर आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी होती है। इससे आपके शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है और आपको राहत मिलती है। हालांकि, फिर भी यदि आपको आराम ना आए तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

12 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT